UP Live

17 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर हुए डिस्चार्ज, 6 कोरोना मरीज मिले भी

महराजगंज,13 जुलाई। जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार ने बताया कि 17 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं,जिसमें एक मिठौरा,एक पुलिस लाइन,एक निचलौल,एक घुघुली,एक पनियरा,एक परतावल,एक सिसवा,दो धानी, तीन सदर, दो लक्ष्मीपुर तथा तीन फरेंदा के निवासी हैं । वही 6 कोरोना मरीज भी पाए गए हैं जिसमें से एक पुलिस लाइन,एक भटहट, दो सदर तथा दो लक्ष्मीपुर सिसवा के निवासी है। इस प्रकार अब जनपद में कुल कोरोना मामले 288, कोरोना सक्रिय मामले 108 तथा स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 177 हो गई है।

Related Articles

Back to top button