दुद्धी बार चुनाव : छः प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 167 मतदाता
चुनावी हलचल बढ़ी, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत
दुद्धी, सोनभद्र– दुद्धी बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठा परक चुनाव में इस बार अध्यक्ष एवं सचिव पद के छः प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इन दोनों पद पर कड़े मुकाबले होने के आसार हैं। इस चुनाव में किस्मत आजमाने वाले उम्मीदवारों ने प्रचार प्रसार में अपनी पूरी ताकत झोक दिया है| चुनावी चर्चा अब कचहरी परिसर से निकल कर आम लोगों के बीच पहुंच चुकी है| प्रतिष्ठापरक एसोसिएशन का सिरमौर बनने के लिए तीन पूर्व अध्यक्षों जितेन्द्र श्रीवास्तव, रामपाल जौहरी एवं योगेंद्र प्रसाद रवानी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है| वहीं एक नए प्रत्याशी राजकुमार अग्रहरि ने भी किस्मत आजमाया है। सचिव पद पर उमेश चंद एवं मुरलीधर आमने सामने डटे हैं।सभी अपने अपने तरिके से जनसंपर्क अभियान में जुटे हैं।
देखा जाये तो पुराने दिग्गज खेमेबाजी शुरू कर अपनी जिताऊ टीम तैयार करने में जुटे हुए है| इस प्रतिष्ठापरक संस्था के अध्यक्ष एवं सचिव पद का ताज पहनने के लिए चुनावी मैदान में किस्मत आजमाने वाले सभी उम्मीदवारों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए अधिक से अधिक मतदाताओं के बीच पहुंचने की होड़ में लगे है| मतदाताओं के बीच पैठ बनाने के लिए वे सभी माध्यमों से कुशल क्षेम के साथ अपनी बात रख रहे है| परिसर का चुनाव प्रचार बाहर चाय-पान की दुकानों पर भी पहुंचने लगी है| उम्मीदवारों के नामों को लेकर आम लोग भी अपने अपने अंदाज में तर्क-वितर्क करने में मशगुल देखे गये| बताते चले कि इस प्रतिष्ठा परक चुनाव के लिए आगामी 20 जनवरी को ग्यारह से साढ़े तीन बजे तक मतदान होगा| आधे घंटे के अल्पविराम के बाद शाम चार बजे से मतगणना पश्चात परिणाम की घोषणा की जायेगी| 167 मतदाताओं वाले इस बार के चुनाव में एक मतदाता को निर्वाचन नियमावली का उल्लघन करने का दोषी पाए जाने पर इल्डर कमेटी द्वारा उसके मतदान करने पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया है| शांति पूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से चुनावी प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए कमेटी के चेयरमैन विजय सिंह एवं वरिष्ठ सदस्य रामदुलारे गुप्ता पूरी टीम के साथ तमाम गतिविधियों पर पैनी नजर रखे हुए है|



