Health

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में सामने आए 16,311 नए संक्रमित

नई दिल्ली : भारत में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देश में बीते 24 घंटे में 16 हजार से अधिक नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जारी हुए आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1 करोड़ 4 लाख 66 हजार 595 हो गई है। पिछले 24 घंटे में भारत में 16 हजार 311 नए कोरोना संक्रमित लोग सामने आए हैं। इस इस दौरान 161 लोगों ने इस वायरस के कारण अपनी जान भी गंवाई है।
हालांकि राहत की बात ये है कि भारत में अब तक 1 करोड़ 92 हजार 909 लोग इस वायरस के खिलाफ जंग जीतने में भी सफल हुए हैं। हालांकि 1 लाख 51 हजार 160 मरीजों की ये वायरस जान ले चुका है। अब भारत में 2 लाख 22 हजार 526 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, रविवार को देश में 6 लाख 59 हजार 209 टेस्ट किए गए। रविवार तक 18 करोड़ 17 लाख 55 हजार 831 सैंपल टेस्ट देश में किए जा चुके हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button