Crime

15 वर्षीय नाबालिग ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी

कोरबा,छत्तीसगढ़ । कोरबा के CSEB कॉलोनी स्थित बीकन स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि छात्र का नाम 15 वर्षीय कुलदीप राठिया है, जो कक्षा 9वीं का छात्र था। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मृतक के पिता राय सिंह राठिया ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। कुलदीप दूसरे नम्बर का है। वह काम से रायगढ़ गाड़ी लेकर गया हुआ था। देर रात वापस लौटा, जहां सुबह उठने पर उसे पता चला कि कुलदीप फांसी पर लटका हुआ है। कुलदीप को जिंदा समझकर तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि छात्र कुलदीप राठिया रात को देर से घर लौटा था, जिससे उसे मां ने डांट-फटकार लगाई। फिलहाल आशंका जताई जा रही है कि डांट से नाराज होकर छात्र ने खुदकुशी की है।

सिविल लाइन थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक आकाश शर्मा ने बताया कि निजी अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा कार्रवाई कर मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है। लाश को परिजनों को सौंप दिया गया है। बता दें कि पिता राय सिंह राठिया ड्राइवरी का काम करता है। वहीं मां दूसरे के घर झाड़ू पोछा लगाकर दोनों बच्चों का भरण पोषण कर रही थी। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button