UP Live

1486 कोरोना सैंपल के रिजल्ट में सिर्फ 2 पॉजिटिव लेकिन रुका नहीं मौत का सिलसिला

जौनपुर। जिला प्रशासन को आज 12 नवम्बर गुरुवार को 1486 सैंपल के रिजल्ट प्राप्त हुए, जिसमें सिर्फ 2 पॉजिटिव आए हैं , 1484 सैंपल निगेटिव हैं और कोई ‌केस ऐसा नहीं है जिसमें दोबारा सैंपल लेकर के भेजा जाना हो। लेकिन इन आंकड़ों से निश्चिंत नहीं होना चाहिए क्योंकि संक्रमण जारी है और धीरे धीरे ही सही कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या की भी बढ़ ही रही है। जो आंकड़ों में सिर्फ अंक के रूप में पेश कर दिया जा रहा है।
आज के 2 पॉजिटिव केसेस को मिला करके अब जनपद में 5989 पॉजिटिव केस हो गए हैं।‌ आज 8 मरीज ठीक होकर घर गये। जिले में अब तक 5743 मरीज ठीक होकर के घर जा चुके हैं। अब तक 89मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। आज 1596 सैंपल लिए गए। जिले में अब तक 228780 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिसमें 227321का रिजल्ट आ चुका है जबकि 1459 रिजल्ट आना शेष है।
दूसरी तरफ कोरोना संक्रमण के प्रति आवश्यक सावधानियों के प्रति आम लोगों में बेपरवाही बढ़ती जा रही है। एक दवा विक्रेता परिवार के दो सदस्यों समेत बुधवार को कोरोना के 17 नए मरीज मिले हैं। पीड़ितों में पांच शहर के विभिन्न मोहल्लों के हैं। सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। शहर के गंगापट्टी मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति की रुहट्टा में थोक दवा की दुकान है। एक सप्ताह पूर्व उन्हें सर्दी-खांसी और बुखार की शिकायत पर घरवालोआट ने कोरोना जांच कराई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके संपर्क में आए परिवार के अन्य सदस्यों की जांच हुई तो पुत्र (16) और भाभी (58) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। हालांकि दोनों में कोई लक्षण नहीं थे। उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। इनके अलावा शहर के अहियापुर निवासी किशोरी, वाजिदपुर व भंडारी स्टेशन निवासी एक युवक भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। खुटहन ब्लाक के मंगलपुर, सिकरारा के विशुनपुर, सुजानगंज के बेलवार, पीथापुर में भी नए मरीज मरीज मिले हैं। उधर, सीएचसी मछलीशहर की टीम ने डॉ. बीएल यादव के नेतृत्व में बुधवार को मीरगंज बाजार में शॉपिंग मार्ट, कपड़ा व दीपावली से संबंधित सामानों के दुकानदारों की जांच की। कुल 28 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button