Breaking News

उप्र : 48 जेलों से रिहा किए गए 136 बंदी

ये वो बंदी है जो अर्थदंड चुका नहीं सके

लखनऊ । प्रदेश की कुल 48 जेलों से बुधवार को करीब 136 बंदियों को रिहा किया गया है। इस दौरान कारागार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये सभी जेल के अधीक्षकों से जुड़े रहे।

कारागार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने इस सम्बंध में मंगलवार को ही उस वक्त निर्देश जारी किया था, जब विभागीय आधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। अपने निर्देश में कहा था कि इन बंदियों को मानवीय आधार पर रिहा करने का निर्णय किया गया है, जो पैसों की वजह से जेल में अतिरिक्त सजा काट रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर इन बंदियों को रिहा करने के निर्णय को लेकर काफी तारीफ हुई है।(हि.स.)

Related Articles

Back to top button