International

चीन में उड़ते विमान में लगी आग, 133 यात्री थे सवार

बीजिंग । चीन में एक बोइंग 737 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उड़ान के दौरान विमान में आग लगने की प्रारंभिक जानकारी सामने आई है। विमान में 133 लोग सवार थे। चीनी मीडिया ने घटना की पुष्टि की है।चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस का एक विमान दक्षिण चीन में कुनमिंग से ग्वांगझू जा रहा था, जिसमें 133 यात्री सवार थे। गुआंग्शी क्षेत्र के पास यह विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। पहाड़ों के बीच उड़ान के दौरान विमान में अचानक आग लग गयी। घटना के बाद विमान में सवार सभी 133 यात्रियों के परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है।फिलहाल दुर्घटना के दौरान मरने वालों के बारे में अबतक कोई अधिकृत जानकारी नहीं मिल सकी है।

चीन के सरकारी टीवी चैनल सीसीटीवी के मुताबिक देश के दक्षिणी पश्चिमी हिस्से में हुये हादसे में विमान में सवार 133 लोगों में से हताहतों की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। यह बोइंग 737 विमान गुआंग्शी क्षेत्र के वूझोउ शहर के पास ग्रामीण इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होते ही पहाड़ों के बीच आग का बड़ा गुबार देखा गया। चीनी मीडिया चैनल के हवाले से आ रही खबरों के मुताबिक बचाव दल को मौके पर भेजा गया है। इस घटना के बाद पहाड़ों के बीच जंगलों में आग लगने की जानकारी भी आई है। बताया गया है कि हवाई जहाज में सवार 133 यात्रियों व चालक दल के सदस्यों के परिजनों में भी हड़कंप मचा है। चीन सरकार की ओर से सही जानकारी जुटाने और बचाव कार्य तेज करने के प्रयास हो रहे हैं।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button