
जूलूस निकाल धूमधाम से मनाई गई 131वीं अम्बेडकर जयंती
महाराजगंज। सिन्दुरियां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा कल्याण में बौद्ध विहार से जूलूस निकाल कर पूरे गांव में घुमाया गया ग्रामिणो ने बड़े ही धूमधाम से अम्बेडकर की 131वीं जयन्ती मनाया। जूलूस में डीजे के धून पर लोगों ने खुब नाचा गाया। वहीं पूर्व की भांति इस बार भी छोटे – छोटे बच्चों ने परम पूज्य बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर केक काटा। इस अवसर पर छोटेलाल,अजय, आनन्द कुमार, मनोज कुमार, बाबूलाल, अवधराज भोला,विजयी, रामसूरत, कौशल, उज्जवल,, राजकुमार, अनमोल,मुन्द्रिका,विरजू,नेवास, विकास, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।



