State

नर्मदा मैया को ओढ़ाई गई 1001 मीटर लंबी चुनरी

नर्मदापुरम । मां नर्मदा के प्रकटोत्सव के तहत शनिवार की सुबह आठ बजे पंडित कमल भटोरे तथा पंडित नरेंद्र तिवारी के आचार्यत्व में नर्मदा मंदिर घाट पर मां नर्मदा का दुग्धाभिषेक और पूजन-अर्चन किया गया। मुंबई के भक्त जयंतीलाल सर्वया ग्रुप मुंबई महाराष्ट्र और मां रेवा नवयुग ग्रुप महेश्वर, मां नर्मदा भक्त मंडल धार्मिक परमार्थिक न्यास संस्था, मां रेवा आरती समिति आदि ने मां नर्मदा को 1001 मीटर की चुनरी ओढ़ाई। महाआरती, महाप्रसादी प्रकटोत्सव के दौरान दोपहर 12 बजे की गई।नर्मदा मार्ग पर स्थित राम मंदिर में 108 कन्याओं का विशेष पूजन के बाद श्रद्धालु भक्तगणों को प्रसादी वितरित की गई।

दयालु मित्र मंडल के आलोक पुरोहित ने बताया कि मंडल के प्रेरणा सूत्र अमरनाथेश्वर महादेव मठ के पीठाधीश्वर एवं जूना अखाड़ा के सचिव महंत सहदेवनंद गिरि के मार्गदर्शन में भगवान काशी विश्वनाथ प्रभु का भव्य श्रृंगार एवं आरती शिवालय की सुंदर सजावट की गई है। मां नर्मदा के अवतरण प्रसंग पर दुग्धाभिषेक, चुनरी अर्पण और माता जी की पूजा संपन्न होगी।विगत 12 वर्षों से मनाए जा रहे इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष जयंतराव उज्जैन आएंगे। उन्हें काशी विश्वनाथ मंदिर के सेवा समिति के दयालु गुरु का सानिध्य मिलेगा।

शाम को 5:00 बजे काशी विश्वनाथ घाट पर मां नर्मदा का दूध अभिषेक एवं पूजन प्रभु काशी विश्वनाथ के पूजन के बाद 51 हजार दीपों का दीपदान किया जाएगा। इसके साथ ही विगत 12 वर्षों से चले आ रहे जलीय जीवो के लिए भंडारा (मछलियों के लिए ) भी होगा। उसमें 11 कुंटल आटे के साथ सेव भी शामिल हैं।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button