CrimeState

बारूद फक्ट्री धमाके में 10 लोगों की मौत, सीएम ने दिए जांच के निर्देश

बेमेतरा,छत्तीसगढ़ । जिले में शनिवार को बड़ा घटना हुई। यहां बेरला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बोरसी स्थित बारूद फैक्टरी में धमाका हुआ है। धमाके में 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। प्रशासन की टीम रेक्स्यू कर रही है। दर्जनभर लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना आज सुबह 7 से 8 बजे की बीच की है। बारूद फैक्टरी के एक हॉल में करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ है। यही सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। ब्लास्ट से पूरा हॉल तहस- नहस हो गया है। मौके पर शरीर के टुकड़े पड़े हैं। मलबा हटाने का काम शुरू किया गया है। कई मजदूरों का पता नहीं चल पा रहा है। जो लोग घायल है, वे बारूद फैक्टरी परिसर में काम कर रहे थे। ब्लॉस्ट के बाद घायल हुए है।

बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बोरसी स्थित बारूद फैक्टरी में धमाका हुआ है। घटना आज सुबह की है। बारूद फैक्टरी में ब्लास्ट की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी। इससे आस-पास के गांव के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए हैं।धमाके के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। उधर, घटना के तीन घंटे के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। घायलों में से सात लोगों को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।वहीं रायपुर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में भी मरीजों को भर्ती कराया गया है। बेमेतरा कलेक्टर ने बताया कि मौके पर एसडीएम पहुंचे हैं कुल कितने लोग घायल हुए हैं अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। कई लोग मलबे में दबे हुए हैं। उन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि जहां पर ब्लास्ट हुआ है वहां पर 15 से 20 लोग काम करते हैं। कंपनी में बारूद का काम होता था। ब्लॉस्ट के बाद कर्मचारी बाहर की तरफ भागे। वहीं फैक्टरी का मलबा यानी सीमेंट के टुकड़े दूर तक गिरे हैं। कुछ लोग मलबा में दबे होने की आशंका है।

बेरला एसडीएम पिंकी मनहर ने बताया कि प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। राहत और बचाव कार्य जारी है। गंभीर रूप से घायल सात लोगों को एंबुलेंस से रायपुर भेजा गया है। इनमें एक की मौत हो गई है। छह का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू कार्य जारी है। एसडीएम ने आधिकारिक तौर पर आठ लोगों के मौत की पुष्टि की है, रेस्क्यू पूरा होने के बाद ही बता पाएंगे कुल कितने लोगों की मौत हुई है और कितने लोग घायल हुए हैं।

हादसे का कारण स्पष्ट नहीं : कलेक्टर
बेमेतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बताया कि हादसा का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। मौके पर एसडीआरएफ की टीम आ रही है। मलबे को हटाया जाएगा। फैक्टरी के मैनेजमेंट से चर्चा जारी है। फैक्टरी में काम करने वाले सभी मजदूरों की जानकारी मांगी गई है। उन्होंने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री ने घटना पर जताया दुख
घटना पर दुख जताते हुए सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि बेमेतरा जिले के बोरसी गांव के बारूद फैक्टरी में ब्लास्ट होने की दुःखद खबर आई है। घटना की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जिसकी सतत निगरानी की जा रही है।

उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, बेमेतरा के पिरदा गांव में बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट होने की जानकारी मिली है। अभी कितने लोगों की मौत हुई ये स्पष्ट नहीं है, लेकिन जितनी कम जनहानि हो उतना ही अच्छा है। साथ ही विजय शर्मा ने कहा कि, प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद है और रेस्क्यू अभियान जारी है।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि बेमेतरा में एक बारूद फैक्टरी में विस्फोट होने की जानकारी मिली है मैं प्रशासन के लोगों से लगातार संपर्क में हूं। प्रशासन की पूरी टीम घटनास्थल पर मौजूद है। दमकल की गाड़ियों को भी बुलाया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों को इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है।

सीएम साय ने दिए घटना की जांच के आदेश
सीएम साय ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बारूद फैक्टरी में हुए विस्फोट मामले के दंडाधिकारी को जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दुर्घटना में हुई मौत पर मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये और घायलों को पचास हजार रुपए आर्थिक सहायता देने के आदेश भी दिया गया है। घायलों को समुचित इलाज के लिए रायपुर लाया जा रहा है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य की उच्चस्तरीय निगरानी की जा रही है।(वीएनएस)

Website Design Services Website Design Services - Infotech Evolution
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Graphic Design & Advertisement Design
Back to top button