काबुल : अफगानिस्तान के परवान प्रांत स्थित सलांग सुरंग में एक ईंधन ट्रक में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी और 20 से अधिक जख्मी हो गए।प्रांतीय आपदा प्रबंधन विभाग के प्रमुख अब्दुल अफजाली ने रविवार को यह जानकारी दी।सरकारी न्यूज एजेंसी बख्तर के मुताबिक सड़क को क्लियर कर गया है और अब इसे यातायात के लिए खोल दिया गया है।गौरतलब है कि सलांग सुरंग हिंदू-कुश पहाड़ में नामांकित पास के क्षेत्र में समुद्र तल से 3,200 मीटर (10,499 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है। सुरंग का निर्माण 1958-1964 में सोवियत विशेषज्ञों मुख्य रूप से मास्को मेट्रो बिल्डरों द्वारा किया गया था। काबुल को अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांतों से जोड़ने वाली एकमात्र सड़क सुरंग से होकर गुजरती है।(वार्ता)
फिलीपींस में आग लगने से सात लोगों की मौत
मनीला : फिलीपींस की राजधानी मनीला में रविवार सुबह दो मंजिला मकान में आग लगने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी।दमकलकर्मी यूजीन ब्रियोनेस ने बताया कि मुंतिनलूपा शहर में स्थानीय समयानुसार सुबह करीब नौ बजे आग लगी और 23 मिनट बाद उस पर काबू पा लिया गया।प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि जिस घर में आग लगी थी, उसमें 10 लोगों का परिवार रह रहा था। उन्होंने कहा कि दमकलकर्मी तीन अन्य लोगों की तलाश कर रहे हैं, जो लापता बताए जा रहे हैं। आग लगने के वक्त यह पता नहीं चल सका कि वे घर से बाहर थे या नहीं।उन्होंने कहा कि जब आग लगी, तो पीड़ित शायद सो रहे थे और बचने में नाकाम रहे। आग लगने की वजहों की जांच की जा रही है।(वार्ता)
उत्तरी इराक में बम विस्फोट , आठ पुलिस अधिकारियों की मौत
बगदाद : इराक के उत्तरी प्रांत किरकुक में रविवार को सड़क किनारे बम विस्फोट से आठ पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये वहीं आतंकवादियों से मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।मेजर जनरल अब्दुल्ला अल-अब्बासी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजधानी बगदाद से लगभग 250 किलोमीटर दूर अल-रियाद शहर के पास सड़क किनारे कम से कम दो बम विस्फोट हुए। विस्फोट से आठ पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हुए हैं।मेजर अल-अब्बासी ने बताया कि मौके पर पहुंचे सैन्य बलों के साथ आईएस आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर हो गया।इराकी सुरक्षा बलों ने हाल के महीनों में आतंकवादियों पर नकेल कसने के लिए अभियान शुरू किया है। वहीं आतंकवादी समूह सुरक्षा बलों और नागरिकों के खिलाफ लगातार छापामार हमले कर रहा है।(वार्ता)
अटलांटा में गोलीबारी में दो किशोरों की मौत
वाशिंगटन : अमेरिका में जॉर्जिया प्रांत के अटलांटा में एक अपार्टमेंट परिसर के पास हुई गोलीबारी में 14 और 16 साल के दो किशोरों की मौत हो गयी।फॉक्स न्यूज ने पुलिस के हवाले से बताया कि सोशल मीडिया पर विवाद के बाद शनिवार शाम को गोलीबारी हुई और इसमें शामिल कुछ पीड़ित अटलांटा पब्लिक स्कूल के छात्र थे।(वार्ता)



