Health

प्रदेश में कोरोना के 09 नए मामलों की पुष्टि, सक्रिय केसों की संख्‍या 93

यूपी में 8 करोड़ 80 लाख से अधिक की जा चुकी जांच ,टीकाकरण की बढ़ी रफ्तार, टीकाकरण साढ़े 16 करोड़ पार.

लखनऊ । प्रदेशवासियों को जल्‍द से जल्‍द टीकाकवर देने के उद्देश्‍य से प्रदेश में क्लस्टर 2.0 अप्रोच को लागू किया है। ग्रामों में क्लस्टर 2.0 अप्रोच से टीकाकरण की दूसरी डोज की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। क्लस्टर मॉडल के जरिए जिन ग्रामों, मोहल्लों में प्रथम डोज लगाने का कार्य सफलतापूर्वक किया गया था उन ग्रामों में क्लस्टर मॉडल के तहत दूसरी डोज को लगाने का काम किया जा रहा है। प्रदेश में अब तक 16 करोड़ 58 लाख से अधिक पात्र लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। जिसमें 11 करोड़ 36 लाख से अधिक पात्र लोगों को पहली डोज और 05 करोड़ 21 लाख से अधिक पात्र लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है।

कोरोना टीकाकरण अभियान में उत्‍तर प्रदेश दूसरे प्रदेशों से कहीं आगे हैं। प्रदेश ने सर्वाधिक टेस्‍ट और टीकाकरण कर दूसरे प्रदेशों के समक्ष एक नजीर पेश की है। 24 करोड़ की आबादी वाले यूपी में सीएम योगी आदित्‍यनाथ के निर्देशानुसार एक सधी रणनीति के तहत तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण की प्रक्रिया को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से एक प्रभावी रणनीति के अनुसार टीकाकरण किया जा रहा है।

यूपी में कोरोना सक्रिय केसों की संख्‍या 93

सधी रणनीति के कारण आज यूपी में कम समय में कोरोना संक्रमण पर तेजी से लगाम लगाई है। प्रदेश में बीते 24 घंटों में 1,54,458 टेस्‍ट किए गए जिसमें 09 नए संक्रमण के मामलों की पुष्टि हुई। अब तक यूपी में 8 करोड़ 80 लाख से अधिक जांच की जा चुकी है। प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 93 पहुंच गई है। बीते 24 घंटों में 08 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी। इसके साथ ही प्रदेश का रिकवरी रेट अब 98.7 प्रतिशत पहुंच गया है।

ग्राम प्रधानों को किया जाएगा सम्मानित,टीकाकरण के लिए तैयार की जाएगी विशेष सूची

प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण की रफ्तार को तेज करने के लिए तीन वर्गों में बांट कर टीकाकरण किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार प्रदेशवासियों को जल्द से जल्द टीके का कवच देने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे में ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए एक विशेष रणनीति के तहत कार्य किया जा रहा है। प्रदेश के जिस ग्राम पंचायत में पहली डोज पूरी तौर पर ग्रामवासियों की दी जा चुकी होगी वहां दूसरी डोज देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी इतना ही नहीं उस गांव को “प्रथम डोज संतृप्त ग्राम” की संज्ञा देने के साथ ही वहां के ग्राम प्रधान को सम्मानित किया जाएगा। वहीं दोनो डोज पूरी करने वाले ग्राम को कोविड सुरक्षित ग्राम की संज्ञा दी जाएगी।

विशेष रणनीति अपनाकर यूपी बना टीकाकरण में अव्‍वल

टीकाकरण अभियान में उत्‍तर प्रदेश ने अपनी अहम भूमिका निभाई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुरू से ही कोरोना महामारी से निपटने में एक मजबूत हथियार के रूप में टीकाकरण अभियान पर विशेष जोर दिया। सर्वाधिक आबादी वाले उत्‍तर प्रदेश ने देश के दूसरे प्रदेशों को पीछे छोड़ते हुए कम समय में सबसे अधिक वैक्‍सीन की डोज दी है। 24 करोड़ वाली आबादी वाले यूपी में अब तक 16 करोड़ 38 लाख से अधिक टीकाकरण किया जा चुका है। जिसमें 11 करोड़ 28 लाख से अधिक पहली डोज और 05 करोड़ 09 लाख से अधिक दूसरी डोज दी जा चुकी है।

टीकाकरण के लिए तैयार की जाएगी विशेष सूची

अब दिव्यांग,अक्षम, निराश्रित, वृद्ध जनों से संपर्क कर घर पर ही उनका टीकाकरण किया जाएगा। एएनएम घर घर जाकर इन लोगों को चिन्हित करेंगी। जिसके बाद इनका रजिस्‍ट्रेशन कर घर पर ही टीकाकरण करेंगी। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के आदेशों के बाद टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाते हुए विभाग की ओर से अब घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जाएगा। इसके साथ ही अब टीका सेंटर पर ही पात्र लोगों का रजिस्‍ट्रेशन किया जाएगा। इसके साथ ही अब तक पहली डोज न पाने लेने वालों की अलग सूची तैयार की जाएगी। जिनका दूसरा डोज ओवरड्यू हो गया हो उनकी एक अलग सूची बनाई जाएगी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button