Breaking News

लूट के जेवरात, मोटरसाइकिल व असलहे के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार

एसओजी व कोतवाली पुलिस ने किया लूट की घटना का अनावरण, दुकानदार ने कर्ज से बचने के लिए करा ली लूट.

देवरिया । सदर कोतवाली क्षेत्र के रूद्रपुर मोड़ पर लक्ष्मी नारायण मन्दिर के समीप स्थित गीता ज्वैलर्स में 19 जनवरी को अज्ञात अभियुक्तों द्वारा लूट की घटना किया गया, जिसके संबन्ध में वादी सूरज वर्मा पुत्र मुन्ना वर्मा निवासी मलकौली थाना कोतवाली के तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-70/2022 धारा-392,506 भादंसं का अभियोग अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है। पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक देवरिया डा0 श्रीपति मिश्र द्वारा घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया राजेश कुमार सोनकर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी के नेतृत्व में सोमवार को प्रभारी एसओजी व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मय हमराही अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं घटना के अनावरण हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि मुखबिर की सूचना पर कतरारी चौराहे के पास से सूरज वर्मा पुत्र मुन्ना एवं उसके भाई अजय वर्मा को हिरासत में लेते हुए सीडीआर, सीसीटीवी फुटेज आदि के आधार पर कड़ाई से पूॅछ-तॉछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि हम दोनो भाइयों के ऊपर काफी कर्ज हो गया था तथा कर्जदारों द्वारा रूपये मांगने से परेशान होकर हम दोनों भाइयों ने अपने मित्र रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के गुदरी निवासी शुभम मौर्य पुत्र मुन्ना मौर्य उर्फ चन्द्रशेखर मौर्य के साथ मिलकर अपने सोने की दुकान में लूट की घटना को किये जाने की योजना बनाई गयी।

योजनापूर्ण तरीके से शुभम मौर्य अपनी अपाची मोटरसाइकिल से 19 जनवरी को मेरी दुकान पर आया तथा उसके द्वारा पिस्टल दिखाने पर मेरे द्वारा सारे जेवरात बोरे में भर कर उसे दे दिया गया। तत्पश्चात मेरे व मेरे भाई द्वारा जिससे रूपये उधार लिये गये थे उन्हें फोन कर के बताये कि दुकान में लूट हो गयी है। जिसके पश्चात पुलिस को सूचना दिया गया। हम लोग अपने खर्चे के लिए शुभम मौर्य से कुछ जेवरात लेकर आये हैं। पुलिस टीम द्वारा दोनों भाइयों के पास से करीब 50 हजार रूपये के जेवरात बरामद हुए। उनकी निशानदेही पर अभियुक्त शुभम मौर्य को उसके घर गुदरी से गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल यूपी.52.एएस.5044 एवं पिस्टल, 2 अदद जिंदा कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्त द्वारा लूट के जेवरात जो अपने घर में छिपाकर रखा था पुलिस टीम द्वारा बरामद किया गया। पुलिस टीम द्वारा बरामद लूट के जेवरात, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, पिस्टल व कारतूस को कब्जे में लेते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी से थाना कोतवाली पर लूट के संबन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0-70/2022 धारा-392,506 भादंसं का सफल अनावरण किया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में
प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह थाना कोतवाली,उ0नि0 अनिल कुमार यादव प्रभारी एसओजी देवरिया, उ0नि0 गोपाल प्रसाद एसओजी देवरिया,उ0नि0 सादिक परवेज एसओजी देवरिया,उ0नि0 महेन्द्र कुमार थाना कोतवाली,उ0नि0 संजय यादव थाना कोतवाली, उ0नि0 संदीप सिंह थाना कोतवाली,मु0आ0 योगेन्द्र कुमार एसओजी देवरिया, मु0आ0 धन्नजय श्रीवास्तव एसओजी,
मु0आ0 शशिकान्त राय एसओजी देवरिया,कां0 राहुल सिंह सर्विलांस टीम देवरिया, कां0 विमलेश सिंह सर्विलांस टीम देवरिया,कां0 सुधीर मिश्र सर्विलांस टीम देवरिया, कां0 मेराज खां एसओजी देवरिया, कां0 प्रशान्त शर्मा एसओजी देवरिया, कां0 दिव्यशंकर राय एसओजी देवरिया, कां0 सुदामा यादव एसओजी देवरिया, कां0 वर्मा प्रजापति थाना कोतवाली, कां0 पीयूष सिंह थाना कोतवाली,कां0 संजय सिंह थाना कोतवाली,कां0 रितेश सोनकर थाना कोतवालीकां0 विजय कुमार थाना कोतवाली देवरिया शामिल रहे।

पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर द्वारा 25,000/-रूपये, पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर द्वारा 20,000/-रूपये एवं पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा 15,000/-रूपये से पुरस्कृत किये जाने की घोषणा की गयी।

Related Articles

Back to top button