
सिंगरौली। त्योहारों के दौरान सार्वजनिक आयोजन प्रतिबंधित रहेंगे, किसी भी प्रकार के जुलूस, झांकी इत्यादि नहीं निकाले जा सकेंगे। शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पूर्णतः पालन कराया जाएगा। आगामी त्योहारों के मद्देनजर बरगवां थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक में क्षेत्र के प्रबुद्ध और गणमान्य नागरिकों को निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी से अवगत कराटे हुए अपील की।
इस अवसर पर उन्होंने बताया की कोरोना के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन कराया जाना आवश्यक है। इसलिए जनहित में शासन के निर्देश अनुसार त्योहारों के अवसर पर भीड़ एकत्र करने वाले आयोजन नहीं किए जा सकेंगे। तीज, गणेश उत्सव एवं मोहर्रम तथा अन्य त्योहार के दौरान आयोजन मात्र व्यक्ति के घर में ही होंगे, सार्वजनिक स्थानों पर किसी प्रकार की स्थापना नहीं होगी।
बैठक के दौरान उपस्थित जन प्रतिनिधियों एवं धर्म गुरुओं ने शासन को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया। बरगवां निरीक्षक ने आगामी त्यौहार को लेकर सभी संप्रदाय के लोगों से क्षेत्र में शांति व आपसी सद्भाव बनाए रखने कीअपील की।



