State

दिल्ली में महिला सुरक्षित नहीं! स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी, कार से 15 किमी तक घसीटा

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी की घटना सामने आई है। एक कार चालक ने मालीवाल को गलत इशारे किये। इसका विरोध करने पर कार चालक ने 15 मीटर तक घसीटा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।स्वाति मालीवाल के साथ यह हादसा एम्स के गेट नंबर दो के सामने हुआ। यह घटना गुरुवार तड़के करीब 3:11 बजे की है।

स्वाती मालीवाल ने ट्वीट कर बताया कि कल देर रात वे दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात का जायजा ले रहीं थी। तभी एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में उनसे छेड़छाड़ की। जब उन्होंने उसे पकड़ा तो गाड़ी के शीशे में उनका हाथ बंद कर चालक ने उन्हें घसीटा। मालीवाल ने आगे कहा कि भगवान ने जान बचाई। यदि दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो हाल सोच लीजिए।

आरोपी उन्हें घसीटते हुए 15 मीटर तक ले गया। इसके बाद पुलिस पहुंची और स्वाति मालीवाल से लिखित शिकायत ली और आरोपी हरीश चंद्र(47) को गिरफ्तार कर लिया। उसकी कार भी जब्त कर ली गई। आरोपी संगम विहार का रहने वाला है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button