UP Live

पीएम के संसदीय कार्यालय पर बुनकरों ने मानव श्रृंखला बनाकर दर्ज कराया विरोध

वाराणसी। बुनकरों द्वारा विद्युत फ्लैट रेट को लेकर किया जा रहा आंदोलन आज भी जारी रहा। अनिश्चितकालीन बंदी के सातवें दिन बुनकरों का जत्था बुधवार को भेलूपुर के रविन्द्रपुरी स्थित प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय पहुंच गया। कार्यालय के आसपास मानव श्रृंखला बनाकर बुनकरों ने वर्तमान विद्युत रेट को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। बुनकर नेताओं ने कहा है कि जबतक 2006 से लागू फ्लैट रेट पर बिजली दर लागू नहीं होगा एवं उनकी सभी मांगे नहीं मानी जाती तबतक आंदोलन जारी रहेगा। लामबंद होकर निकले बुनकरों को पुलिस ने प्रधान मंत्री के संसदीय कार्यालय से कुछ दूर पहले ही रोक दिया। बाद में बुनकरों के प्रतिनिधि मंडल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संबोधित मांगपत्र क्षेत्राधिकारी भेलुपुर चक्रपाणि त्रिपाठी को सौंपा।

Related Articles

Back to top button