NationalUP Live

अपडेट -एमएलसी चुनाव के आब्जर्वर को अचानक हुआ हार्ट अटैक ,स्थिति बेहद गंभीर

 आईएस पत्नी कन्नौज से काशी पहुंची .

वाराणसी। एमएलसी वाराणसी खंड शिक्षक व स्नातक सीट चुनाव की मतगणना में लगाए गए आब्जर्वर अजय कुमार की तबीयत सर्किट हाउस में शुक्रवार की सुबह अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन उन्हें मकबूल आलम रोड स्थित शुभम अस्पताल में एडमिट कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार हार्टअटैक आया है। एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह ने बताया कि स्थिति क्रिटिकल है। सर्किट हाउस में अचानक तबीयत खराब हो गई। अभी शुभम अस्पताल में भर्ती हैं। दो बजे कुछ टेस्ट होने हैं, जिसके बाद एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया जा सकता है। एयरपोर्ट अथॉरिटी से बात भी अफसरों की हो रही है। इस बीच पति की तबियत खराब होने पर उनकी पत्‍नी आइएएस नीना शर्मा कन्नौज से शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए हेलीकाप्टर द्वारा काशी पहुंचकर शुभम हॉस्पिटल में पहुंच गईं हैं।

आब्जर्वर की हालत बेहद नाजुक फ़िलहाल दिल्ली ले जाने का फैसला टला

वाराणसी। प्रधानमंत्री के संसदीय इलाके में समेत 8 जिलो में हुए एमएलसी चुनाव की मतगणना में लगाए गए ऑब्जर्वर एवं सिनीयर आईएएस अजय कुमार सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। आनन-फानन में उन्हें मकबूल आलम रोड स्थित शुभम अस्पताल में एडमिट कराया गया है, जहां उनकी हालत अब भी बेहद नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि वो मॉर्निंग वाक के दैरान बेहोश हो गए थे। 1998 बैच के आईएएस अजय कुमार जुलाई से मुख्यमंत्री कार्यालय में ओएसडी के पद पर भी तैनात रह चुके हैं। इस बावत जानकारी देते हुए कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि सुबह कि सर्किट हाउस में उनकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि यहां उनकी स्थिति बेहद गंभीर है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। उन्होंने कहा कि स्थिति बेहद नाजुक हो जाने के कारण उन्हें दिल्ली अभी नहीं भेजा जा सकता, फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया हैं। डॉक्टरों की सलाह है कि अभी उनकी हालत दिल्ली भेजने लायक नहीं है। स्थिति में सुधार होने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। शुभम हॉस्पिटल के डॉक्टर दिल्ली के डॉक्टरों के लगातार संपर्क में भी बने हुए है।

आइएएस की सांसे लगभग थम चुकी थी, डॉक्टरों ने 45 मिनट जूझ कर बचाई जान, फिलहाल बेहद क्रिटिकल स्थिति बनी हुई है

वाराणसी। कहते हैं डॉक्टर भगवान का रूप होता है। कुछ ऐसा ही वाक्या आज तब दिखा जब लगभग मौत के आगोश में जा चुके आईएएस अधिकारी अजय कुमार को डॉक्टरों की टीम ने 45 मिनट की कड़ी मेहनत कर उन्हें मौत के जबड़े से बाहर खींच लिया। फिलहाल उनकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। अस्पताल में भर्ती आईएएस ऑफिसर को लेकर शुभम अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। शुभम हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. नवीन कुमार सिंह के अनुसार अभी आईएएस ऑफिसर की लाइफ को बहुत रिस्क है। उन्हें इस कंडीशन में एयर लिफ्ट भी नहीं किया जा सकता। डॉ. नवीन कुमार सिंह के अनुसार उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर ही गहन निगरानी में रखा गया है, जहां से मरीज़ इम्प्रूव भी कर सकता है और गिरावट की तरफ भी जा सकता है। जब वह अस्पताल में लाए गए थे तब उनकी सांसे लगभग बंद हो चुकी थी। 45 मिनट पीसीआर देने के बाद और दवाओं के सहयोग से उन्हें वापस मेडिकल सपोर्ट में होने योग्य स्थिति में लाया गया। फिलहाल उनका पल्स रेट 110 एवं 60 के आसपास बना हुआ है। उनके साथ डॉक्टरों की टीम भी लगातार लड़ रही है।

Related Articles

Back to top button