UP Live

यातायात पुलिस ने चलाया अनोखा अभियान, हेलमेट न लगाने वालों को पहनाएं पुष्पहार

वाराणसी। यातायात जागरूकता माह के तहत आज एसपी ट्रैफिक श्रवण कुमार सिंह के नेतृत्व में बिना हेलमेट लगाए लोगों के खिलाफ अजूबा अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट लगाए लोगों को पुलिसकर्मियों ने दंड देने के बजाय उन्हें माल्यार्पण कर प्यार से हेलमेट लगाने की सीख दी। इस दौरान दुर्घटना की भयावहता व उनके परिजनों के भविष्य के बारे में भी याद दिलाया। श इस कार्रवाई से कई लोग भौचक थे तो बिना हेलमेट लगाये चन्द लोग सड़क पर इस अनोखी कवायद से शर्म से पानी पानी भी हुए। ऐसे लोगों ने आगे से हर हाल में हेलमेट लगाने का पुलिस को वचन भी दिया। इसी क्रम में बीएचयू चौराहे पर टीआई चतुर्थ द्वारा बिना हेलमेट चलने वालों को पुष्पमाला पहना कर हेलमेट लगाकर चलने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

Related Articles

Back to top button