HealthNational

भारत में कोविड-19 के कुल मामले हुए 55,62,664 ,अबतक 88,935 मौतें

नयी दिल्ली, 22 सितम्बर (एएनएस ) भारत में कोविड-19 के नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले मंगलवार को बढ़ कर 55,62,664 हो गए।केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में 44,97,868 लोगों के संक्रमण मुक्त हो गए है।
मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के अभी तक कुल मामले बढ़ कर 55,62,664 हो गए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 88,935 हो गई। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 55,62,664 हो गई है जिसमें 9,75,861  सक्रिय मामले हैं और 44,97,868 ठीक हो चुके हैं। वहीं देशभर में कोरोना से अब तक 88,935 मरीजों की मौतें हो चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button