Varanasi

आईआईटी बीएचयू मॉडल यूनाइटेड नेशन के तीन दिवसीय सत्र का आरंभ

वाराणसी। भारत के सबसे बड़े मॉडल यूनाइटेड नेशन में से एक आईआईटीबीएचयू मॉडल यूनाइटेड नेशन के 11वें संस्करण (3 से 5 फरवरी 2023 ) की रंगारंग उद्घाटन शनिवार को हुआ। तीन दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन का शुभारंभ, उद्घाटन समारोह में पंडित मदन मोहन मालवीय  को पुष्पांजलि अर्पण के साथ ज्योति प्रज्वलित करके की गई। इस अवसर पर आईआईटी बीएचयू का परिसर देश भर के विभिन्न क्षेत्रों से आए युवा प्रतिनिधियों की उत्साही भीड़ से भरा हुआ था।

इस सम्मेलन को भारत के  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  द्वारा समर्थन प्राप्त है। उन्होंने अपने संदेश में आईआईटी-बीएचयू के बढ़ते महत्त्व तथा पंडित मदन मोहन मालवीय जी के पदचिन्हों पर चलने की सराहना की। साथ ही साथ, उन्होंने आईआईटीबीएचयू मॉडल यूनाइटेड नेशन को प्रोत्साहन एवं प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी तथा सम्मलेन द्वारा प्रजातंत्र एवं युवा पीढ़ी के नेतृत्व को मजबूत करने पर प्रशंसा की।

इस अवसर पर भारत के पूर्व रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में इस सम्मेलन की शोभा बढ़ाई, और सभी प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देने के बाद उन्होंने एक प्रेरक संबोधन किया । उन्होंने भारतीय कूटनीति को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए भविष्य में युवा नेताओं की जरूरतों को समझाया और उसके साथ – साथ भारतीय कूटनीति से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां दी। छात्र मामलों के डीन प्रोफेसर एलपी सिंह और सांस्कृतिक परिषद के परामर्शदाता ने भी प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी और सभा को संबोधित किया। उसके बाद आईआईटी बीएचयू मॉडल यूनाइटेड नेशन के प्रधान सचिव प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देने के साथ सम्मेलन की शुरुआत होने की घोषणा की।

उद्घाटन समारोह के बाद जीरो सत्र में प्रतिनिधियों को संबंधित समितियों में विभाजित किया गया। संबंधित कार्यकारी बोर्ड के सदस्यों ने सम्मेलन की कार्यवाही के बारे में प्रतिनिधियों को संक्षिप्त जानकारी दी और इसके साथ ही सत्र जीरो का समापन हुआ। शनिवार को प्रथम सत्र का आरंभ हुआ और सभी प्रतिनिधियों ने संबंधित समितियों में स्थान ग्रहण करते हुए मुद्दों पर चर्चा की और नए समाधान खोजने के प्रयास किये।

Related Articles

Back to top button