Varanasi

टेंट सिटी के गिर्द कूड़ा उठान का हो मुकम्मल प्रबंध

नगर आयुक्त ने किया रामनगर का निरीक्षण

वाराणसी।नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने शनिवार को रामनगर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान पाया गया कि पालिका परिषद में बड़ी संख्या में कार्यालय में कर्मचारी व सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। नगर आयुक्त ने निर्देशित किया कि सभी कर्मचारियों का उपस्थिती आधार कार्ड एवं फोटो के साथ भौतिक सत्यापन कर दो दिवस के अन्दर सुनिश्चित किया जाय, यदि इसमें कोई कमी पाई जाती है तो सम्बन्धित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि वित्तीय नियंत्रण का विस्तृत रिपोर्ट बनाकर प्रस्तुत किया जाय साथ ही मौके पर उपस्थित रामसकल यादव को रामनगर का प्रभारी बनाया।

टेंट सिटी का भी भ्रमण किया गया तथा कूड़ा उठान एवं सफाई व्यवस्था के दृष्टिगत सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। कहा कि  टेंट सिटी का समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। लापरवाही बरतने पर उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार राय को निर्देशित किया गया कि रेती पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न होने पाये तथा अतिक्रमण दस्ता द्वारा निरन्तर अभियान चलाकर कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय।

Related Articles

Back to top button