Health

एहतियाती खुराक के बीच की अवधि को मौजूदा 9 महीने से घटाकर 6 महीने किया गया

नई दिल्ली । अब एहतियाती खुराक 6 महीने में ही लिया जा सकेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को दूसरी कोरोना वैक्सीन खुराक और एहतियाती खुराक के बीच की अवधि को मौजूदा 9 महीने से घटकार 6 महीने कर दिया है।एनटागी की स्थायी तकनीकी उप-समिति ने जून में कोरोना वैक्सीन की दूसरी और एहतियाती खुराक के बीच के अंतर को कम करने की सिफारिश की थी।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे पत्र में, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा, विकसित वैज्ञानिक साक्ष्य और वैश्विक प्रथाओं के मद्देनजर, प्रतिरक्षण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) की स्थायी तकनीकी उप समिति (एसटीएससी) ने दूसरी खुराक और एहतियाती खुराक के बीच की अवधि को मौजूदा 9 महीने या 39 सप्ताह से संशोधित करके 6 महीने या 26 सप्ताह करने की सिफारिश की गई है।इसके साथ यह निर्णय लिया गया है कि 18-59 वर्ष के सभी लाभार्थियों के लिए एहतियाती खुराक निजी कोरोना टीकाकरण केंद्रों (सीवी) में दूसरी खुराक तारीख से 6 महीने या 26 सप्ताह पूरा होने के बाद दिया जाए(हि.स.)

Related Articles

Back to top button