State

ब्रज की संस्कृति से रूबरू होंगे जी-20 देशों के मेहमान,पर्यटन विभाग ने शुरू की तैयारियां

  • फूलों की होली, लट्ठमार होली मयूर नृत्य, चरकुला नृत्य आदि ब्रज लोक गीतों से होगा मेहमानों का स्वागत
  • आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से ताजमहल तक के सभी मार्ग जी-20 के रंग में रंगे

आगरा। जी-20 देश के प्रतिनिधिमंडल के स्वागत को ताजनगरी में तैयारियां जोर- शोर से चल रही हैं। ब्रज की संस्कृति से पहचान कराने के लिए शहर को उसी रूप में संवारा- सजाया जा रहा है। शहर के सुंदरीकरण के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से भी भागीदारी निभाने के लिए हर विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। इसी श्रृंखला में उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने मेहमानों के स्वागत की विशेष तैयारी शुरू कर दी है। जी-20 देश के मेहमान स्वागत के दौरान ब्रज की संस्कृति से रूबरू होंगे।

प्रस्तुत किए जाएंगे विशेष कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश पर्यटन के संयुक्त निदेशक अविनाश चंद्र मिश्रा ने बताया कि विभाग द्वारा जी-20 देश के प्रतिनिधिमंडल के स्वागत की खास तैयारी की जा रही है। स्वागत के दौरान ब्रज के लोकगीतों पर कलाकारों द्वारा विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जिसमें ब्रज की फूलों की होली, लट्ठमार होली, मयूर नृत्य, चरकुला नृत्य आदि ब्रज लोक कलाओं से मेहमानों का स्वागत किया जाएगा। वहीं शिल्पग्राम से ताजमहल पूर्वी गेट तक मार्ग को सजाया जाएगा। ताज खेमा पर विशेष सजावट की जाएगी।

ताज का भी करेंगे दीदार

बता दें कि 11 व 12 फरवरी को जी-20 देश के प्रतिनिधियों की बैठक आगरा में प्रस्तावित है। 12 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक ताजमहल की विजिट प्रस्तावित है। जी-20 के प्रतिनिधि आगरा किला और एत्मादउद्दौला भी जा सकते हैं। वहीं होटल ताज व्यू और होटल ताज कन्वेंशन में उनके ठहरने की व्यवस्था की गई है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button