Health

प्रदेश में आज से शुरू हुआ घर-घर दस्तक अभियान ,30 अप्रैल तक जारी रहेगा अभियान

  • आशा वर्कर्स आज से लोगों के बीच जाकर संचारी रोग ग्रस्त मरीजों की कर रही हैं पहचान
  • रोगियों को दी जा रही है दवा और आवश्यकता अनुसार उन्हें अस्पताल में भर्ती की होगी व्यवस्था

लखनऊ : योगी सरकार संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कमर कस ली है। इसके लिए शुक्रवार से दस्तक अभियान की शुरूआत हो गई है। इसके तहत आशा वर्कर्स घर-घर जाकर संचारी रोग से ग्रस्त मरीजों की पहचान कर रही हैं। इसके साथ ही वह लोगों को संचारी रोग के बारे और उससे बचाव के तरीके के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है। यह अभियान 30 अप्रैल तक जारी रहेगा।
योगी सरकार दो अप्रैल से संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान की शुरूआत की थी। जापानी इंसेफलाइटिस (जेई), डेंगू, मलेरिया, डायरिया जैसे रोगों के इलाज और बचाव के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

इसके तहत शुक्रवार से दस्तक अभियान की शुरुआत की गई। इसके तहत अब आशा वर्कर्स घर-घर जाकर संचारी रोगों से ग्रस्त मरीजों की पहचान कर रही हैं। जरूरत पड़ने पर जांच की व्यवस्था कराई जा सकेगी। आशा वर्कर्स लोगों को दवा उपलब्ध कराएंगी और अगर आवश्यकता हुई तो उन्हें अस्पताल में भर्ती भी कराया जाएगा। इसके साथ ही आशा वर्कर्स लोगों को संचारी रोगों के बारे जागरूक कर रही हैं और उनसे बचाव के उपाय भी बता रही हैं। वे लोगों को साफ पानी पीने और आसपास साफ-सफाई के लिए जागरूक कर रही हैं। साथ ही लोगों को अपने आसपास पानी इकट्ठा होने से होने वाली बीमारियों के बारे भी बताया जा रहा है और इसके बचाव के तरीके को भी बताया जा रहा है।

इसके साथ मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर हर रविवार मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन भी किया जा रहा है। इसमें संचारी रोग के उपचार की भी सुविधा दी जा रही है और लोगों को बचाव के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button