UP Live

लंका में हुए अपहरण के मामले को लेकर परिजन पहुंचे मुख्यालय किया प्रदर्शन

वाराणसी। लंका इलाके में जिला लगभग9माह पूर्व हुए अपहरण के मामले को लेकर आज परिजन जिला मुख्यालय पहुँचकर धरने पर बैठ गए।इस दौरान जिलाधिकारी को संबोधित मांग पत्र में पुलिस पर कई आरोप लगाए गए। बताया जाता है कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन पूर्वी उत्तर प्रदेश के महासचिव कृष्णा चंद्र मौर्य के पुत्र मुकेश चंद्र मौर्य का 17 मार्च को लंका से अपहरण कर लिया गया था। इस बात की सूचना लंका थाने और अदलहट थाने में परिजनों द्वारा दी गई।

परिजनों का कहना था कि कई माह बीतने के बावजूद आज तक कोई सुनवाई नहीं हो पाई। इस मामले में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी मुख्यमंत्री को लेटर भेजकर इस घटना की सघन जांच की मांग की थी। परिजनों ने पुलिस व प्रशासन के तमाम आला अधिकारियों तक गुहार लगाई लेकिन कहीं से कोई राहत नहीं मिली तो आज परिवार की महिलाओं समेत मुख्यालय पहुँच गये व जमीन पर बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान इलाकाई पुलिस भी पहुंच गई व प्रदर्शन कारियों की किसी प्रकार समझाने की कवायद शुरू की।पीडित परिवार का कहना था कि अर्जी लेकर फिर आए हैं और यह जानना चाहते हैं कि हमारा लापता भाई कब तक मिलेगा?

Related Articles

Back to top button