UP Live

यूपी कालेज के छात्रों ने फूंका पाक प्रधानमंत्री का पुतला,कहा भारत के सपूत फिर लेंगे बदला

वाराणसी। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भारत के खिलाफ हमेशा ही आतंकवाद को बढ़ावा देता रहा है।हाल ही में पाक संसद में सरकार के मंत्री ने पुलवामा हमले को इमरान सरकार की उपलब्धि बता दी इस बात का वीडियो वायरल होते ही पूरे विश्व में पाकिस्तान की पोल खुल गई तो भारत में लोग उबलने लगे है। दुश्मन देश पाकिस्तान द्वारा पिछले साल पुलवामा में हुए भीषण हमले के कबूल नामे के बाद आज यूपी कॉलेज के छात्रों ने आक्रोश जताते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका। मुख्य द्वार के सामने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला दहन कर मुर्दाबाद के नारे लगाये। यूपी कॉलेज के छात्र नेता विवेकानंद सिंह ने कहा कि पुलवामा हमला पाकिस्तान की सोची समझी साजिश थी। भारत मां की रक्षा में लगें सेना के जवान अपनी तैनाती के पहले ही दिन देश के लिए शहीद हो गए।
छात्रों ने कहा कि पाकिस्तान उस वक्त खुद को बेकुसूर बताता रहा आज सच्चाई पूरे विश्व के सामने आ ही गयी। पाक डंके की चोट पर यह कबूल कर रहा है कि वह हमला पाकिस्तान की बहुत बड़ी उपलब्धि रही है यही उसका दोगलापन है। छात्रों ने कहा कि पाकिस्तान को एयर व सर्जिकल स्ट्राइक नहीं भूलना चाहिए भारत के वीर सपूत इसका बदला पुनः जरूर लेंगे। आज देश के तमाम राष्ट्रवादी संगठन भी पाक की कायराना हरकत पर गुस्सा जता रहे थे।

Related Articles

Back to top button