Varanasi

नाला-सीवर सफाई में लापरवाही पर सख्त चेतावनी, 15 दिन का अल्टीमेटम जारी

वाराणसी में मानसून से पहले जलभराव रोकने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कागजों पर सफाई दिखाने वालों पर कार्रवाई होगी। शहर के नाले, सीवर और गलीपिट तेजी से साफ किए जा रहे हैं। महापौर सोमवार से खुद सुबह निरीक्षण करेंगे।

  • सोमवार सुबह 7:30 बजे से खुद जमीन पर उतरेंगे महापौर मांगी साफ हो चुके नालों की सूची

वाराणसी : अशोक कुमार तिवारी ने मानसून से पहले शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। गुरुवार को सिगरा स्थित वाराणसी नगर निगम के स्मार्ट सिटी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में महापौर ने शहर में चल रहे नाला सफाई एवं विकास कार्यों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में महापौर ने कहा कि मानसून के दौरान जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए सभी छोटे-बड़े नालों, सीवर लाइनों और गलीपिटों की सफाई युद्धस्तर पर कराई जाए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए और कहा कि कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां भी तय की गईं। सामान्य विभाग को छोटे नालों की सफाई और गलीपिटों की मरम्मत का कार्य सौंपा गया, जबकि जलकल विभाग को सीवेज लाइनों की सफाई तथा सुपर सकर मशीनों के माध्यम से सीवर जाम की समस्या दूर करने के निर्देश दिए गए। महापौर ने अधिकारियों से प्रतिदिन नाला एवं गलीपिट सफाई का विवरण प्रस्तुत करने को कहा।

महापौर ने शहर के नालों को अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराने पर भी जोर दिया ताकि बारिश के दौरान पानी का बहाव बाधित न हो। उन्होंने अब तक साफ किए जा चुके नालों की सूची तलब करते हुए कहा कि इन कार्यों की औचक जांच कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि वह स्वयं सोमवार से प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नाला सफाई कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कागजों पर सफाई दिखाने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

बैठक में नाला सफाई के अलावा शहर में चल रहे अन्य विकास एवं निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। महापौर ने सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

हिमांशु नागपाल ने अधिकारियों को 15 दिनों का विशेष अभियान चलाकर सभी गलीपिटों की सफाई एवं मरम्मत कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि मानसून से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

रामगढ़ताल में दिखी यूपी की नई ताकत, खिलाड़ियों के बीच सीएम योगी ने कही बड़ी बात

क्या आपके आसपास भी छिपी हैं प्राचीन पांडुलिपियां? योगी सरकार ने शुरू किया बड़ा मिशन

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button