Varanasi

क्राइम कंट्रोल में फेल थाना प्रभारी लाइन हाजिर,दर्जन भर पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण

वाराणसी। चोलापुर थाना प्रभारी दुर्गेश मिश्रा लाइन हाजिर किए गए।  जानकारी के अनुसार अपराध नियंत्रण में विफल रहने पर ये कार्रवाई हुई है। राजेश त्रिपाठी को चोलापुर थाना का प्रभारी बनाया गया है। चोलापुर थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बीते कई दिनों से चोलापुर इलाके में कई आपराधिक मामले सामने आए हैं। जिसको कंट्रोल करने में चोलापुर थाना प्रभारी दुर्गेश मिश्रा विफल पाए गए। वहीं दूसरी तरफ वरुणा जोन में करीब दो दर्जन पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया। इन पुलिसकर्मियों को चौबेपुर, चोलापुर, सारनाथ,लालपुर, कैंट, रोहनिया, मंडुवाडीह, पांडेयपुर,लोहता और शिवपुर भेजा गया।

Related Articles

Back to top button