UP Live

सरकार के खिलाफ सपाइयों ने किया प्रदर्शन

दुद्धी, सोनभद्र – अराजकता,महंगाई और भ्रष्टाचार सहित अन्य कई मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष जुबेर आलम की अगुवाई में सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन करते हुए तहसील पहुँचे।जहाँ महंगाई, भ्रष्टाचार, उत्पीड़न तथा गिट्टी बालू की महंगाई को लेकर जमकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद किया।आरोप लगाया कि भाजपा शासन में सरसों का तेल 200 के पार तथा गैस सिलेंडर 900 प्रति सिलेंडर जबकि डीजल पेट्रोल 100 के करीब है जिससे जनता त्रस्त है और सरकार चुनाव की तैयारी करने में जुटी हुई है।

सरकार के खिलाफ सपाइयों ने किया प्रदर्शन

सपा कार्यकर्ताओं की हुजूम हाथों में तख्तियां लिए हुए नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंची। जहाँ गिट्टी बालू सस्ता करो,गरीबो का शोषण बन्द करो,बिजली व्यवस्था दुरुस्त करो,डीजल पेट्रोल तथा गैस सिलेंडर सस्ता करो सहित अन्य कई मुद्दों पर नारा लगाते हुए प्रदर्शन किया।अन्त में सपाइयों ने राज्यपाल के नाम सम्बोधित 11 सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम रमेश कुमार को सौंपी और समस्या समाधान की मांग किया। इस मौके पर सूर्यमणि यादव,हरिहर यादव,बुन्देल चौबे, रामनरेश कुशवाहा,प्रेमचंद यादव,कलामुद्दीन, गौस मुहम्मद खान सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहै।

Related Articles

Back to top button