Health

यूपी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार घटी सक्रिय मामले 27 हजार से कम

लखनऊ । यूपी में कोरोना के मामले तेजी से घट रहे हैं। लोगों के स्वस्थ होने की रफ्तार में बढ़ोतरी से अब सक्रिय मामले 27 हजार से भी कम रह गए हैं। यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को बताया कि सक्रिय मामलों की कुल संख्या प्रदेश में 26 हजार 652 रह गई है। संक्रमण के बाद स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 38  हजार 521 हो गई है। प्रदेश में रिकवरी प्रतिशत अब 92.89 प्रतिशत हो गया है। प्रदेश में मृत्यु दर 1.46 है।
अमित मोहन के अनुसार 24 घंटे में प्रदेश में 1 लाख 12 हजार 650 टेस्ट किए गए। प्रदेश में टेस्टिंग की कुल संख्या अब 1 करोड़ 41 लाख 38 हजार 340 हो गई है। यूपी में होम आइसोलेशन की सुविधा शुरू होने के बाद स्वस्थ होने वालों  की संख्या में भी तेजी आई है। एक अनुमान के अनुसार यह सुविधा शुरू होने के बाद कुल स्वस्थ होने वालों में आधे से ज्यादा लोग होम आइसोलेशन के बाद स्वस्थ हुए हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button