HealthNational

देश में अब तक 18 करोड़ 69 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये

नई दिल्ली । देश में अब तक 18 करोड 69 लाख से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें 96 लाख 85 हजार से अधिक स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों को टीके की पहली डोज और 66 लाख 67 हजार से अधिक को दूसरी डोज शामिल हैं। एक करोड 86 लाख से अधिक अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को पहली डोज और 82 लाख से अधिक को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।

मंत्रालय ने बताया कि 60 वर्ष से ऊपर के पांच करोड 49 लाख से अधिक लोगों को पहली डोज और एक करोड 80 लाख से अधिक को दूसरी डोज लगायी गयी है। केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बताया कि कल रात आठ बजे तक 11 लाख 45 हजार से अधिक लोगों को कोविड टीका लगाया गया। इनमें से 9 लाख 91 हजार से अधिक लोगों को वैक्‍सीन की पहली डोज और एक लाख 53 हजार से अधिक को दूसरी डोज लगाई गई।

मंत्रालय ने बताया कि 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 5 लाख 27 हजार से अधिक लोगों ने कल टीके की पहली डोज ली। देश के 36 राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में कुल मिलाकर अब तक इस आयु वर्ग के 70 लाख 12 हजार से अधिक लोगों को कोविड टीके पहली डोज लग चुकी है। व्‍यापक टीककरण अभियान का तीसरा चरण इस महीने की पहली तारीख से शुरू किया गया था।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button