UP Live

श्रीराम कथा को सुनकर आनंद से सराबोर हुए रामभक्त

भलुअनी, देवरिया। स्थानीय नगर पंचायत के मां भगवती पैलेस मे हो रहे श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवे दिन कथा का श्रवणपान कराते हुए आचार्य धीरज कृष्ण महाराज ने भगवान श्रीराम के जीवन के बारे मे बताते हुए कहा कि श्रीरामजी के जन्मोत्सव के बाद अयोध्या मे खुशी की लहर दौड रही थी, घर घर प्रसन्नता का भाव था, परिवार के लोग उनकी शिक्षा दीक्षा को लेकर चिंतित हुए तो राजा जनक ने वशिष्ठ गुरू के आश्रम मे चारो राजकुमारो को भेज कर उन्हे गुरू मंत्र से परिपूर्ण होने को कहा।

श्रीराम कथा को सुनकर आनंद से सराबोर हुए रामभक्त

आचार्य धीरज कृष्ण ने कहा कि श्रीराम कथा भगवान राम के जीवन और आदर्शो का वर्णन करती है और मानव जीवन को सत्य और सही मार्ग दिखाती है। उन्होंने कहा कि राम कथा सुनने से मनुष्य को शांति, आनंद, और जीवन मे सकारात्मक का अनुभव कराती है। भगवान राम का जीवन हमे सिखाती है कि बुराई पर हमेशा अच्छाई की जीत होती है। और हमे अपने जीवन मे अच्छे कर्मो को करना चाहिए भगवान कहते है कि तुम जैसे हो वैसे ही मेरे पास आओ हम तुम्हे मुक्ति देगे।भजन गायक रघुपति व दीपक ने रामभक्ति भजन सुनाकर भक्तो को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान आचार्य विजय कौशल महाराज, आचार्य आदित्य त्रिपाठी, आचार्य कृष्णा जी, राहुल मद्धेशिया, मनोज कुमार मद्धेशिया, संतोष मद्धेशिया, विनोद मद्धेशिया, दुर्गेश कान्दू, भरत वर्मा, लक्ष्मण वर्मा, शत्रुघ्न वर्मा, संजय वर्मा, बृजमोहन, सहित सैकडो रामभक्त मौजूद रहे।

जहां कभी गड्ढों से होती थी पहचान, वहां आज एक्सप्रेसवे दिला रहे सम्मान

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button