Women

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया

नई दिल्ली । 74 वें गणतंत्र दिवस पर भारत सरकार ने पद्म पुरस्कारों के लिए जिन लोगों के नामों की घोषणा की, उसमें से एक सुधा मूर्ति का नाम भी शामिल था। सुधा मूर्ति औद्योगिक जगत को बड़ा और सम्मानित नाम हैं। इसी बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें आज राज्यसभा के लिए नामित किया है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर लिखा मुझे खुशी है कि भारत के राष्ट्रपति ने सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए नामित किया है। सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सुधा जी का योगदान बहुत बड़ा और प्रेरणादायक रहा है। पीएम ने आगे लिखा कि वह हमारी ‘नारी शक्ति’ का सशक्त प्रमाण हैं, जो हमारे देश की नियति को आकार देने में महिलाओं की ताकत और क्षमता का उदाहरण है। उनके सफल संसदीय कार्यकाल की कामना करता हूं।(वीएनएस )

Related Articles

Back to top button