Varanasi

25 हजार की भीड़ के लक्ष्य के साथ ‘समरसता संकल्प सभा’ की तैयारियां पूरी

वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर में 29 जुलाई को संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष पर भाजपा की ‘समरसता संकल्प सभा’ आयोजित होगी। 25 हजार लोगों की सहभागिता के लक्ष्य वाली इस सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई राष्ट्रीय नेता और संत-महात्मा शामिल होंगे। 131 पवित्र कलशों के माध्यम से समरसता का संदेश देशभर के 27 राज्यों तक पहुंचाया जाएगा।

वाराणसी : संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर से शुरू किए जा रहे ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत 29 जुलाई को आयोजित होने वाली ‘समरसता संकल्प सभा’ की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

अपराह्न तीन बजे से प्रस्तावित इस विशाल जनसभा में भाजपा ने 25 हजार लोगों की सहभागिता का लक्ष्य रखा है। सभा में देश के विभिन्न हिस्सों से संत-महात्माओं के साथ 27 राज्यों से पवित्र माटी से भरे कलश ग्रहण करने आने वाले प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने बताया कि सभा को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग ब्लॉक और दीर्घाएं बनाई गई हैं। इनमें संत समाज, 27 प्रदेशों से कलश लेने आने वाले अतिथि, प्रबुद्धजन, महिलाएं और मीडिया के लिए अलग अलग दीर्घाएं बनाई गई है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर मुख्यमंत्री तक होंगे शामिल

‘समरसता संकल्प सभा’ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग, राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद्र बैरवा तथा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत सहित देश के प्रमुख संत-महात्मा उपस्थित रहेंगे।

131 कलशों के जरिए देशभर तक पहुंचेगा समरसता का संदेश

सभा को संत रविदास जी की जन्मस्थली से शुरू हो रहे राष्ट्रव्यापी अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। जन्मस्थली की पवित्र माटी से तैयार 131 कलशों को विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों को सौंपे जायेंगे। भाजपा का उद्देश्य संत रविदास जी के समरसता, समानता, सामाजिक न्याय और मानव गरिमा के संदेश को देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाना है।

भाजपा क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कहा कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं अंतिम दौर में हैं और सभा में आने वाले संत-महात्माओं, अतिथियों एवं आमजन की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने बताया कि 29 जुलाई की सभा के माध्यम से सीर गोवर्धनपुर से संत रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष के राष्ट्रव्यापी आयोजनों को व्यापक स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

काशी में बन रहा संत रविदास का भव्य हाईटेक संग्रहालय

रविदास जन्मस्थली से निकली 131 कलशों की ऐतिहासिक यात्रा, देशभर पहुंचेगी पावन माटी

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button