Varanasi

विवादित बाबरी विध्वंस की 30वीं बरसी पर वाराणसी में पुलिस बल ने बरती चौकसी

वाराणसी । अयोध्या में विवादित बाबरी विध्वंस की 30वीं बरसी पर मंगलवार को नगर के संवेदनशील इलाकों मे पुलिस बल ने सर्तकता बरत लगातार गश्त किया। खुफिया तंत्र भी सतर्क रहा। मुस्लिम बहुल इलाकों में खासकर नई संड़क और दालमंडी इलाके में दुकानें बंद रहीं। गलियों में सन्नाटा पसरा रहा। हड़हासराय, बेनियाबाग आदि मुस्लिम बहुल इलाकों में भी बंदी का असर साफ़ देखने को मिला। उधर,शिया समुदाय ने भी बाबरी विध्वंस का गम मनाया।

उल्लेखनीय है कि 06 दिसम्बर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद के विवादित ढांचा को कारसेवकों की भीड़ ने ढहा दिया था। इसकी वजह से लंबे समय तक अयोध्या सहित पूरे देश में तनाव रहा। नौ नवम्बर 2019 को सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले से इस ऐतिहासिक विवाद का पटाक्षेप कर दिया। अब अयोध्या में जन्मस्थान पर भव्य मंदिर का निर्माण हो रह है। अयोध्या भी अतीत की कड़वाहट को भूल कर आगे बढ़ गई है।(हि.स.)

Related Articles

Back to top button