Varanasi

गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस ने जांची सुरक्षा

वाराणसी। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जिले में अतिरिक्त सुरक्षा बरती जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था चौकस करने के साथ चप्पे चप्पे पर फोर्स व खुफिया तंत्र का जाल बिछाया गया है। पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन के निर्देश पर सार्वजनिक स्थानों, अति संवेदनशील व संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। कैंट समेत अन्य रेल स्टेशनों पर विशेष तलाशी अभियान सिगरा थाना पुलिस की ओर से चलाया गया। बस अड्डे पर भी पुलिस ने जांच की।

लालबहादुर शास्त्री अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम का जायजा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल एवं स्थानीय पुलिस ने लिया। हवाई अड्डा हाई अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा के मद्देनजर डॉग स्कॉट दल के साथ सुरक्षा जवानों द्वारा टर्मिनल भवन सहित पूरे परिसर में सघन जांच अभियान चलाया। बम  निरोधक दस्ते ने परिसर में जांच पड़ताल की। जांच के दौरान सीआईएसएफ के सीनियर कमांडेंट,एसीपी गोमती जोन अमित कुमार पांडेय, सहित सीआईएसएफ व पुलिस के जवान मौजूद रहे।

news

Related Articles

Back to top button