NationalUP Live

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अयोध्या पहुंचकर राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराएंगे। इसके लिए मंदिर परिसर और शहर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व है—कुल 6970 सुरक्षा कर्मी, NSG स्नाइपर, ATS कमांडो, एंटी-ड्रोन यूनिट, BDFS टीम, ट्रैफिक यूनिट, हाई-टेक स्कैनिंग सिस्टम और ड्रोन विजिलेंस तैनात किए गए हैं। कार्यक्रम मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी के शुभ मुहूर्त में होगा। मंदिर परिसर के शिखर, परकोटे और रामायण आधारित शिल्पकारी अयोध्या की सांस्कृतिक भव्यता का प्रमाण हैं।

  • योगी सरकार ने सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए, 6970 से अधिक सुरक्षा कर्मियों की तैनाती

लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर जाएंगे और मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराएंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो गई हैं। आयोजन के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को ही अयोध्या पहुंच गए। उन्होंने वहां मंदिर परिसर में होने वाले आयोजन की तैयारियों को परखा और मंदिर प्रशासन व जनपद प्रशासन द्वारा की गईं तैयारियों का भी जायजा लिया।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अयोध्या पहुंचेंगे। अयोध्यावासियों का अभिनंदन करते हुए वे श्री रामजन्मभूमि मंदिर जाएंगे। इसके पहले सुबह करीब 10 बजे प्रधानमंत्री सप्तमंदिर जाएंगे और महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वाल्मीकि, देवी अहिल्या, निषादराज गुहा और माता शबरी मंदिर में भी शीश झुकाएंगे। इसके बाद वे शेषावतार मंदिर भी जाएंगे। सुबह करीब 11 बजे माता अन्नपूर्णा मंदिर भी जाएंगे। इसके बाद राम दरबार गर्भगृह में दर्शन-पूजन करेंगे।

प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12 बजे श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा झंडा फहराएंगे। यह आयोजन मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की शुभ पंचमी पर श्रीराम और माँ सीता की विवाह पंचमी के अभिजीत मुहूर्त के साथ होगा। 10 फीट ऊँचा और 20 फीट लंबा समकोण वाले तिकोने झंडे का आरोहण किया जाएगा। जिस पर भगवान श्री राम की प्रतिभा और वीरता का प्रतीक चमकते सूरज की तस्वीर है। इस पर कोविदारा पेड़ की तस्वीर के साथ ‘ॐ’ लिखा है। पवित्र भगवा झंडा रामराज्य के आदर्शों को दिखाते हुए गरिमा, एकता और सांस्कृतिक निरंतरता का संदेश देगा।

झंडा पारंपरिक उत्तर भारतीय नागर आर्किटेक्चरल स्टाइल में बने शिखर पर फहराया जाएगा, जबकि मंदिर के चारों ओर बना 800 मीटर का परकोटा (दक्षिण भारतीय आर्किटेक्चरल परंपरा में डिज़ाइन किया गया घेरा) मंदिर की आर्किटेक्चरल विविधता को दिखाता है। मंदिर परिसर में मुख्य मंदिर की बाहरी दीवारों पर वाल्मीकि रामायण पर आधारित भगवान श्री राम के जीवन से जुड़े 87 बारीकी से पत्थर पर उकेरे गए प्रसंग हैं। घेरे की दीवारों पर भारतीय संस्कृति से जुड़े 79 कांस्य-ढाल वाले प्रसंग रखे गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को ही अयोध्या पहुंच गए और यहां हुई तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही जनपदीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

6970 सुरक्षा कर्मियों का सुरक्षा घेरा, एटीएस-एनएसजी से लेकर साइबर टीम तक मुस्तैद

अयोध्या । श्रीराम मंदिर अयोध्या में धर्म ध्वज स्थापना समारोह के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अभूतपूर्व स्तर पर सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में कानून-व्यवस्था की दृष्टि से भारी पुलिस बल तथा विभिन्न विशेष इकाइयों की ड्यूटी सुनिश्चित की गई है, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर फील्ड टीमों तक का समन्वित प्रबंधन शामिल है।

सुरक्षा योजना के अंतर्गत उच्च पदस्थ अधिकारियों को रणनीतिक नेतृत्व के लिए तैनात किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों, क्षेत्रीय अधिकारियों और निरीक्षकों की संख्या उल्लेखनीय है। सुरक्षा ड्यूटी के लिए पुलिस बल में बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिला आरक्षियों को नियुक्त किया गया है, जो भीड़ नियंत्रण, सर्चिंग, विस्फोटक की जांच सहित आपात प्रतिक्रिया जैसी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। विशेष सुरक्षा इकाइयों के रूप में बम डिटेक्शन टीम, डॉग स्क्वॉड, वीवीआईपी सुरक्षा निरीक्षण दल, ट्रैफिक प्रबंधन यूनिट, फायर यूनिट तथा रिस्पॉन्स टीम की जिम्मेदारी संवेदनशील बिंदुओं पर सुनिश्चित की गई है।

तकनीकी उपकरण जैसे माइंस टीम, बीडीएस यूनिट, एक्स-रे स्कैनिंग मशीन, सीसीटीवी मॉड्यूल, हाई रिस्पॉन्स वैन, पेट्रोलिंग यूनिट और एंबुलेंस यूनिट्स को भी नियुक्त किया गया है। विशेष जांच के लिए हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्शन डिवाइस, वाहन माउंटेड स्कैनर तथा बैगेज एक्सरे स्कैनर का प्रावधान सुनिश्चित किया गया है।

सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए तैनात पुलिस बल

विभिन्न परीक्षेत्रों से कुल 14 एसपी

कुल 30 एएसपी

कुल 90 डीवाईएसपी

कुल 242 इंस्पेक्टर (पुरुष)

उप निरीक्षक कुल 1060

महिला उप निरीक्षक कुल 80

पुरुष हेड कांस्टेबल कुल 3090

महिला हेड कांस्टेबल कुल 448

यातायात व्यवस्था के लिए तैनाती

कुल 16 ट्रैफिक इंस्पेक्टर

कुल 130 ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर

कुल 820 ट्रैफिक पुलिस के जवान

विशेष सुरक्षा इकाइयां

एटीएस कमांडो की कुल 02 टीम

एनएसजी स्नाइपर कुल 02 टीम

एंटी ड्रोन यूनिट कुल 01 टीम

धर्म ध्वज समारोह में सुरक्षा प्रबंधन का विवरण

एस्कॉर्ट 2 सेट, प्रत्येक में 3 कर्मी

एक्सेस कंट्रोल 16 सेट

एएस चेकिंग टीम 3 यूनिट

स्पाटर डिटेक्टिव ड्यूटी 15 यूनिट

बेयरर यूनिट 2 यूनिट

एंटी मोबाइल माइन्स टीम 01

बीडीडीएस 09 टीम

स्पॉट चेक टीम 15

फायर ब्रिगेड 04

पायलट वाहन यूनिट 12

डीएफएमडी 105

एचएचएमडी 380

वाहन माउंटेड जैमर 01

नागरिक पुलिस कुल 5784

यातायात पुलिस 1186

ध्वजारोहण में लगे कुल सुरक्षा कर्मी 6970

ड्रोन निगरानी और इलेक्ट्रॉनिक विजिलेंस

एटीएस टीम 2

कुल लगभग 90 तकनीकी सदस्य

एंटी ड्रोन सिस्टम 01

04 साइबर कमांडो

अतिरिक्त सुरक्षा बिंदु

पार्किंग प्रबंधन के लिए 38 कर्मी

भीड़ नियंत्रण के लिए बैरियर मॉड्यूल

वीआईपी रूट और मंदिर परिसर सुरक्षा विशेष प्रोटोकॉल

रूट डायवर्जन पर पुलिस तैनाती

स्नाइपर और हाई ग्राउंड सर्विलााँस

अयोध्या में इतिहास रचने को तैयार राम मंदिर-25 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ध्वजारोहण

जंबूरी केवल महोत्सव नहीं, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैः राज्यपाल

अयोध्या बना वैश्विक आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र: विदेशी पर्यटकों ने की मोदी -योगी की सराहना

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button