SocietyWomen

महिलाओं की सुरक्षा, सम्‍मान और आत्‍मविश्‍वास को बढावा देने के लिए मिशन शक्ति अभियान के तीसरे चरण की शुरूआत

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मिशन शक्ति अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित थे। मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ाना है। इस अवसर पर राज्य भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं के विकास और सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है।

इस अवसर पर श्रीमती निर्मला सीतारामन ने कहा कि केन्‍द्र सरकार महिलाओं के शक्तिकरण के लिए बहुत कुछ कर रही है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रयासों को बढ़ावा दिया है। श्रीमती निर्मला सीतारामन ने बताया कि श्री मोदी जब गुजरात के मुख्‍यमंत्री थे तब उन्‍होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई कल्‍याण कार्यक्रम शुरू किए। वित्‍त मंत्री ने कहा कि केन्‍द्र सरकार की योजनाओं-जनधन योजना, उज्‍ज्‍वला योजना, मुद्रा तथा पोषण योजना से महिलाओं को बहुत लाभ हुआ है। उन्‍होंने कहा कि अब महिलायें सैन्‍य बलों में कमीशन्‍ड आफिसर भी बन रही हैं। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि मिशन शक्ति देश की आधी आबादी-महिलाओं की सुरक्षा और सम्‍मान का अभियान है। उन्‍होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए राज्‍य सरकार की उपलब्धियों की सराहना की।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button