Health

कैंसर और दुर्लभ बीमारियों की दवा सस्ता होने से लोगों को होगा लाभ: मांडविया

नयी दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को कहा कि कैंसर और दुर्लभ बीमारियों के इलाज में काम आने दवाओं के सस्ता होने से आम लाेगों को लाभ मिलेगा।श्री मांडविया ने एक ट्वीट में कहा कि दवाओं पर वस्तु एवं सेवाकर घटाने से गरीब और मध्यम वर्ग को लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा, “ कैंसर से संबंधित दवाओं, दुर्लभ बीमारियों की दवाओं और विशेष चिकित्सा उद्देश्यों के लिए खाद्य उत्पादों की जीएसटी दर शून्य करने के लिये प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण जी का हार्दिक आभार। स्वास्थ्य भारत में सेवा है। इस निर्णय से देश के गरीब एवं मध्यम वर्ग को लाभ होगा।”कल जीएसटी की बैठक में कल चिकित्सा संबंधी चार वस्तुओं पर जीएसटी में कमी की गयी और कैंसर में उपयोगी तीन दवाओं को जीएसटी मुक्त किया गया।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button