Health

स्वस्थ समाज ही समृद्ध देश का निर्माण कर सकता है: डॉ .मांडविया

वाराणसी । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल पटेल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि भारत ‘सर्वे भवन्तु सुखनः, सर्वे सन्तु निरामया’ की भावना में विश्वास रखता है। केंद्र सरकार ने इसी भावना को ध्यान में रखते हुए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना से अन्त्योदय के उद्देश्य को साकार करने और समाज के अन्तिम छोर पर बैठे उस व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिले, इसके लिए सरकार ने कई कदम उठाये हैं।

राज्यपाल शनिवार को विश्व यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज-डे के अवसर पर सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित दो दिवसीय कम्युनिटी हेल्थ आफिसर्स कान्फ्रेंस को वर्चुअली सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आयुष्मान भारत-हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एबी-एचडब्ल्यूसी) के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं देने की दिशा में प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सल हेल्थ केयर कवरेज डे के उद्देश्य को हम सभी को मिलकर प्राप्त करना है।

इसीलिए इस वर्ष ‘यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे’ की थीम ‘बिल्ड द वर्ल्ड वी वान्ट ए हेल्दी फ्यूचर फार आल’ रखी गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2025 तक भारत को टीबी मुक्त करने के लक्ष्य की पूर्ति के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने बताया कि राजभवन में 3 से 5 वर्ष की आयु के जो बच्चे आंगनबाड़ी में आते हैं। उन्हें पौष्टिक भोजन युक्त एक किट प्रदान की जाती है, जिससे उनका स्वास्थ्य बेहतर हो सके।

-वैश्विक महामारी में हमारी हेल्थ आर्मी ने अपनी जान को जोखिम में डाला

कार्यक्रम में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख एल. मांडविया ने कोरोना काल का जिक्र कर कहा कि वैश्विक महामारी में हमारी हेल्थ आर्मी ने अपनी जान को जोखिम में डालकर अपनी ड्यूटी का निर्वहन ईमानदारी से किया। उन्हीं के सामूहिक प्रयास से हम सब लोग उस संकट से लड़ पाए। उन्होंने कहा कि जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं तो देश को स्वस्थ बनाना आवश्यक है। स्वस्थ समाज ही समृद्ध देश का निर्माण कर सकता है। ऐसे में हम सबकी जिम्मेदारी बहुत बड़ी है।

-अब तक 01 लाख 35 हजार हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बना

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि हमने अब तक 01 लाख 35 हजार हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर बना लिया है। हम आने वाले 01 महीने के अंदर डेढ़ लाख हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बना लेंगे। इस हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से सभी गरीबों को दूरदराज के लोगों को सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से जोर देते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि दुनिया हमको एडवाइज करें यह समय चला गया है। आज भारत दुनिया को एडवाइस कर रहा है और दुनिया भारत को फॉलो कर रही है।

उन्होंने बताया कि दावोस की एक बैठक में जब बिल गेट्स से मेरी मुलाकात हुई तो उन्होंने भारत के कोविड प्रबंधन की सराहना की। हमारा लक्ष्य 2025 देश को टीवी मुक्त भारत बनाना है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को आम आदमी तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है। हमारा पूरा प्रयास है कि सभी को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उसके घर के समीप ही उपलब्ध हो।

-उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा प्रदान करने वाले राज्य सम्मानित

सम्मेलन में टेलीकंसल्टेशन के माध्यम से उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा प्रदान करने वाले बड़े राज्यों तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, एवं पश्चिम बंगाल को क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी प्रकार संघ शासित क्षेत्र के चण्डीगढ़ एवं जम्मू-कश्मीर के साथ साथ उत्तर पूर्व पहाड़ी राज्यों में से मणीपुर एवं असम को पुरस्कृत किया गया।

सबसे अधिक आयुष्मान भारत हेल्थ एकाउंट जेनरेशन (आभा) आईडी बनाने वाले तीन बड़े राज्यों उड़ीसा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ उत्तरपूर्व पहाड़ी राज्य असम एवं मिजोरम को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा आयुष्मान भारत के अंतर्गत बने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर उत्कृष्ट कार्य कर रही पांच राज्यों बिहार, झारखण्ड, मध्यप्रदेश, उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश की टीमों को पुरस्कृत किया गया।

-कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में प्रदेश के मंत्री रविन्द्र जायसवाल, डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु के अलावा उत्तराखंड, झारखंड, सिक्किम, मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री, केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि, बिल एण्ड मिलिण्डा गेट्स फाउण्डेशन के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button