Health

17 राज्यों में फैला ओमीक्रॉन, सामने आए 400 से ज्याद मामले

नई दिल्ली । कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन देश में तेजी से पैर पसारने लगा है। ओमिक्रॉन अब तक 17 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है। देश में अब तक कुल 415 मरीज मिल चुके हैं। महाराष्ट्र 108 संक्रमितों के साथ पहले स्थान पर है वहीं दूसरे स्थान पर दिल्ली है जहां कुल 79 मरीज हैं। गुजरात(43), तेलंगाना(38), केरल(37), तमिलनाडु(34), कर्नाटक(31),राजस्थान(22), ओडिशा(4), हरियाणा(4), प. बंगाल(3), जम्मी-कश्मीर(3), उत्तर प्रदेश(2) चंडीगढ़(1), लद्दाख(1), उत्तराखंड में (1)मामले हैं।

ब्रिटेन में कोरोना का कहर लगातार जारी है। यहां बीते 24 घंटे में कोरोना के 1 लाख 20 हजार मामले सामने आए हैं। 16 दिसंबर के आंकड़े के मुताबिक लंदन में रहने वाले 20 में से एक व्यक्ति संक्रमित था।

महाराष्ट्र के अहमदनगर में `नो वैक्सीन, नो एंट्री`

महाराष्ट्र के अहमदनगर में `नो वैक्सीन, नो एंट्री` का आदेश जारी किया गया है। इसके तहत जिन लोगों ने टीका नहीं लिया है उन्हें शापिंग मॉल, रेस्टोरेंट, सिनेमा, ऑडिटोरियम, मैरिज हॉल और इवेंट्स में जाने की इजाजत नहीं मिलेगी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button