Health

कोरोना-हमीरपुर और ललितपुर में मिले दहाई अंक में नए केस, सीएम ने सख्‍ती बरतने के दिए आदेश

लगभग 90 प्रतिशत मरीज़ होम आइसोलेशन में: कोई गंभीर नही .सं‍क्रमित मरीजों को उनके घर पर ही मिल रही सारी सेवाएं, सख्‍ती से हो रहा कोविड गाइडलाइन का पालन .बीते 48 घंटों में प्रदेश में 305 नए केस की हुई पुष्टि, 771 संक्रमितों ने दी कोरोना को मात.

लखनऊ ।योगी सरकार की कुशल रणनीति के कारण कोरोना संक्रमण की चपेट में आने वाले 1487 संक्रमित मरीज घर पर ही होम आइसोलेशन में पूरी तौर पर ठीक हो चुके हैं। प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता का ही असर है कि 24 करोड़ आबादी वाले प्रदेश में एक्टिव केस की संख्‍या में इजाफा होने के बाद भी अस्‍पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्‍या न के बराबर है। सं‍क्रमित मरीजों को उनके घर पर ही सारी सेवाएं सरकार की ओर से पहुंचाई जा रही हैं। संक्रमितों की 24 घटें की मॉनिटरिंग, दवाओं की उपलब्‍धता, टेस्‍ट, सैनिटाइजेशन के साथ ही उस इलाके में कोविड गाइडलाइन का पालन कड़ाई से कराया जा रहा है। जिसका परिणाम है कि प्रदेश के हालात बेहतर हैं।

टेस्‍टिंग, टीकाकरण, ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट फोर टी के सफल क्रियान्वयन से उत्तर प्रदेश में कोविड पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। वर्तमान में प्रदेश में कुल 1567 एक्टिव केस हैं। इसमें 1487 लोग घर पर ही स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं और उनमें से कोई भी गंभीर नहीं है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को उच्‍चस्‍तरीय बैठक में आला अधिकारियों को टेस्टिंग की संख्या को तेजी से बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। हमीरपुर और ललितपुर में भी दहाई अंक में नए केस की पुष्टि होने पर सीएम ने इन दोनों जिलों में भी इनके कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और ट्रैवल हिस्ट्री का आंकलन करने के निर्देश दिए हैं। उन्‍होंने आला अधिकारियों से कहा कि जिन जिलों में केस अधिक मिल रहे हैं वहां सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाया जाना अनिवार्य करें और इसका प्रभावी अनुपालन कराएं।

प्रदेश में 305 नए केस की हुई पुष्टि, 771 संक्रमितों ने दी कोरोना को मात

बीते 48 घंटों में प्रदेश में 305 नए संक्रमण के मामलों की पुष्टि हुई, जिसमें गौतमबुद्ध नगर में 124, गाजियाबाद में 41, लखनऊ में 23, आगरा में 20 नए केस शामिल हैं। इस बीच 771 संक्रमितों ने संक्रमण को मात दी है। उत्तर प्रदेश में अब तक कोविड टीके की 31 करोड़ 77 लाख डोज दी जा चुकी है। जबकि यूपी में 11 करोड़ 21 लाख से अधिक कोविड टेस्ट भी किए जा चुके हैं। 18 से अधिक आयु की पूरी आबादी को टीके की कम से कम एक डोज दी जा चुकी है, जबकि 89 प्रतिशत वयस्क लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी है। 15 से 17 आयु वर्ग में 95.74 प्रतिशत से अधिक किशोरों को पहली खुराक दी जा चुकी है और 69.17 प्रतिशत किशोरों को दोनों डोज दी जा चुकी है। 12 से 14 आयु वर्ग में 68 प्रतिशत से अधिक बच्चे टीकाकवर प्राप्‍त कर चुके हैं। सीएम ने बच्चों के टीकाकरण और वयस्कों के बूस्टर डोज लगाने की प्रक्रिया को और भी तेज करने के निर्देश दिए हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button