Health

देश में कोरोना के करीब 40 हजार मामले, अब तक 1301 की मौत

नई दिल्ली, । भारत में कोरोना वायरस महामारी से संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़कर 39,980 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी आंकड़ों में कहा कि देश में कोविड-19 संक्रमण के चलते 1,301 मौतें हुई हैं। वहीं, कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। कोविड-19 से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में अब तक 521 मौतें हुई हैं, जबकि मध्यप्रदेश में 151 लोगों को इस वायरस से जान गवानी पड़ी है। वहीं, गुजरात में संक्रमण के चलते 262 और दिल्ली में 64 लोगों की जान गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कोविड-19 के प्रबंधन की स्थिति की समीक्षा करने के लिए आज लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज का दौरा किया। इस दौरान डॉ. हर्षवर्धन ने निदेशक के कार्यालय, इमरजेंसी, ओपीडी, सैम्‍पलिंग सेंटर, कोविडब्लॉक- भूतल और प्रथम तल के महत्वपूर्ण क्षेत्रों, रेड ज़ोन क्षेत्र तथा डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियोंकी चेंजिंग फैसिलिटी का दौरा किया।

डॉ. हर्षवर्धन ने इस बात पर संतोष प्रकट किया कि ऑन्कोलॉजी भवन और विशिष्‍टकोविड-19 फैसिलिटीमें डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए खुद को कीटाणुरहित करने के लिए विशेष रूप से स्नान, चेंजिंग और स्प्रे की सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अस्पताल प्रशासन द्वारा नियमित रूप से अपने फ्रंट लाइन स्वास्थ्य कर्मियों से दिन में दो बार बात करने के प्रयासों की सराहना की।

डॉ. हर्षवर्धन ने भारत की जनता से लॉकडाउन 3.0 की विस्तारित अवधि (17 मई, 2020 तक) का अक्षरश: पालने करने और इसे कोविड-19 के संक्रमण की कड़ी तोड़ने का एक प्रभावी हस्तक्षेप मानने का आग्रह किया है। उन्होंने देशवासियों से कोविड-19 रोगियों का इलाज करने वाले डॉक्टरों का बहिष्‍कार न करने और कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई जीतने वाले रोगियों को कलंकित नहीं करने का आग्रह किया।

अभी तक कुल 10,632 लोगों का उपचार किया जा चुका है। पिछले 24 घंटे में 682 लोगों का उपचार किया गया। इससे हमारी कुल सुधार की दर 26.59 प्रतिशत तक पहुंच गई है। अब कुल पुष्ट मामलों की संख्या 39,980 तक पहुंच गई है। कल से भारत में कोविड-19 के पुष्ट मामलों की संख्या में 2644 की वृद्धि दर्ज की गई है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button