Health

प्रदेश में अब तक 32 करोड़ 36 लाख से अधिक दी जा चुकी टीके की डोज

91.22 प्रतिशत से अधिक वयस्क लोगों को दी जा चुकी दोनों डोज.यूपी में तेजी से नीचे गिर रहा संक्रमण का ग्राफ, बूस्टर डोज से थम रही संक्रमण की रफ्तार.

लखनऊ ।उत्‍तर प्रदेश सरकार की सुनियोजित रणनीति के सकारात्‍मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में जहां तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। देश में दूसरे प्रदेशों के मुकाबले यपी में अब तक सर्वाधिक टीकाकरण किया गया है। 24 करोड़ों की आबादी वाले यूपी में कोविड टीकाकरण अभियान की गति संतोषजनक है।

प्रदेश में अब तक 32 करोड़ 36 लाख से अधिक टीके की डोज दी जा चुकी है। जिसमें 17 करोड़ 35 लाख से अधिक पहली डोज और 14 करोड़ 70 लाख से अधिक दूसरी डोज दी जा चुकी है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने बच्चों के टीकाकरण और पात्र लोगों को बूस्‍टर डोज देने की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश आला अधिकारियों को दिए हैं। जिसके तहत एक उचित रणनीति के चलते यूपी में प्री कॉशन डोज तेजी से दी जा रही है। अब तक 30 लाख 31 हजार 465 बूस्‍टर डोज दी जा चुकी हैं।

प्रदेश में 18 साल से अधिक आयु की पूरी आबादी को टीके की कम से कम एक डोज दी चुकी है, जबकि 91.22 प्रतिशत से अधिक वयस्क लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी है। इसके साथ ही 15-17 आयु वर्ग के 96 प्रतिशत किशोरों और 12 से 14 आयु वर्ग के 80 प्रतिशत से अधिक बच्चों को टीके की पहली डोज दी जा चुकी है।

सीएम ने अधिकारियों को प्रदेश में टेस्‍ट और टीके की रफ्तार बढ़ाने के आदेश दिए हैं। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाया जाने को अनिवार्य करने के निर्देश दिए हैं। इन जनपदों में टीकाकरण से छूटे लोगों को चिन्हित कर टीके की डोज दी जाएगी। सीएम ने पब्लिक एड्रेस सिस्टम का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किए जाने और लक्षणयुक्त लोगों की टेस्टिंग करने के आदेश दिए हैं।

यूपी में सक्रिय केसों की संख्‍या में दर्ज की जा रही तेजी से गिरावट

यूपी में संक्रमितों की 24 घटें की मॉनिटरिंग, दवाओं की उपलब्‍धता, टेस्‍ट, सैनिटाइजेशन के साथ ही उस इलाके में कोविड गाइडलाइन का पालन कड़ाई से कराया जा रहा है। जिसका परिणाम है कि प्रदेश के हालात बेहतर हैं। बीते 07 मई को प्रदेश में 2000 से अधिक एक्टिव केस थे लेकिन एक बार फिर से नए केस की संख्या और सक्रिय केसों में कमी देखी जा रही है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button