UP Live

सड़क दुर्घटना में विधायक बाल बाल बचे, कई साथी घायल

वाराणसी। कैंट विधायक शौरभ श्रीवास्तव आज रामनगर में एक बड़ी दुर्घटना के दौरान बाल- बाल बच गये। मिली जानकारी के अनुसार विधायक व कुछ पार्टी के पदाधिकारी अलग अलग वाहनों पर सवार होकर जा रहे थे।इसी दौरान तेज रफ्तार स्कार्पियो ने विधायक के वाहन समेत कइयों को धक्का मार दिया। दुर्घटना के बाद स्कार्पियो चालक वाहन लेकर भाग गया जिसपर बिहार का नम्बर था ।विधायक के साथ जा रहे तीन अन्य घायलों में भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, अरविंद पटेल, अमित सिंह ” चिंटू” शामिल थे ।

Related Articles

Back to top button