UP Live

संदिग्ध अवस्था में विवाहिता फांसी पर झूली मौत

वाराणसी। मंडुआडीह के जलालीपट्टी निवासिनी विवाहिता बेचना देवी 43 ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया गया कि बेचना देवी ने रविवार की रात में किसी वक्त छत के गाटर में लगे फंखे के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। फ़िलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि मृतका के बच्चों से मिली जानकारी अनुसार सुसाइड की वजह पति से विवाद होना बताया जा रहा। विवाहिता के भाई ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी। फ़िलहाल जांच चल रही है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि पति राजू बिंद मजदूरी का कार्य करता है। पुत्र अजय ने बताया कि सभी भाई बहन अपने दादा दादी के साथ मकान के भूतल पर रहते हैं। जबकि माता पिता ऊपरी तल पर सोते हैं।मृतका की तीन लड़की और दो लड़के है। पति नशे का आदि बताया गया।

Related Articles

Back to top button