Arts & CultureAstrology & ReligionUP Live

तुलसी घाट पर 18 नवम्बर को होगा लक्खा मेला,अधिकारियों ने लिया व्यवस्था का जायजा

वाराणसी। दीपावली के बाद “नागनथैया” को मनाने की तैयारी में काशी वासी जुट गए है। रामलीला से विश्राम लेते ही रामचरित मानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास की कर्मस्थली तुलसीघाट पर कृष्णलीला की शुरुआत भी हो गई । 18 नवम्बर को होने वाले काशी के इस लक्खा मेले को लेकर तैयारियां चल रही, इसी बीच आज कुछ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे व महंत प्रो. विश्वम्भर नाथ मिश्र से मिलकर जानकारी ली। बताया गया कि आज तैयारी का जायजा लेने सीओ भेलूपुर चक्रपाणि त्रिपाठी, इंस्पेक्टर भेलूपुर अजय कुमार श्रोतीया सदलबल मौके पर तुलसीघाट पहुंचे। नागनथैया लीला के आयोजक प्रो. विश्वम्भरनाथ मिश्र से वार्ता की व लौट गए। कोरोना से बचाव के उपाय संग प्राचीन परंपरा के अनुसार ही नागनथैया मेला के आयोजन की तैयारी है। इस बार मेला भी हो लोग बीमारी से भी बचे रहे इसके लिए क्या एहतियात हो इसपर विचार हो रहा। मेला स्थल पर संक्रमण काल में जनता कम से कम आए, बीमार बुजुर्ग, बच्चे यहां आने से बचे इसके लिए उपाय भी होंगे।

Related Articles

Back to top button