Health

कोविड संक्रमित मामले 65 हजार से ज्यादा

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 545 नए मामले आए सामने

नयी दिल्ली : देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड संक्रमण के सात हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 65 हजार से अधिक हो गई है।केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को यहां बताया कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 7178 नये लोग कोविड संक्रमित हुए हैं।

इसके साथ ही कोविड संक्रमितों की संख्या65683 हो गयी है और संक्रमण दर 9.16 प्रतिशत दर्ज की गई है।मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 9011 व्यक्ति कोविड संक्रमण से उबर गए हैं। स्वस्थ होने की दर 98.67 प्रतिशत है। इसी अवधि में 78342 कोविड संक्रमण परीक्षण किए गए हैं।पिछले 24 घंटे के दौरान 208 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही देश में 220.66 करोड से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं।

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 545 नए मामले आए सामने

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 545 नये मामले सामने आये हैं और वायरस से दो लोगों की मौत हुई है।स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है। इसके साथ ही कोविड पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 81,61,894 हो गयी है और मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,48,504 हो गयी।

यहां मृत्यु दर 1.81 प्रतिशत है।नये 545 मामलों में से मुंबई में 141 मामले दर्ज किए गए और एक मौत हुई। जबकि रत्नागिरी में एक और मौत हुई।जबकि रविवार को 655 मरीज कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए और राज्य में ठीक होने वालों की संख्या 80,07,335 तक पहुंच गई।इसके साथ रिकवरी रेट 98.12 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में 6,055 मरीजों का इलाज चल रहा है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button