Health

भारत में कोविड-19 के मामले 51 लाख के पार, मृतक संख्या 83,198 हुई

नयी दिल्ली : भारत में एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 97,894 नये मामले सामने आने के बाद गुरुवार को संक्रमितों की कुल संख्या सवा 51 लाख के पार पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या अब 51,18,254 पहुंच गई है जबकि पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 1132 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 83,198 हो गई है। आंकड़े के अनुसार, देश में अभी इस महामारी से पीड़ित 10,09,976 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है जबकि 40,25,080 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button