
सिंगरौली। भारत सरकार की योजना फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत केन्द्रीय विद्यालय सीडब्ल्यूएस जयंत द्वारा फ्रीडम रन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 15 अगस्त से आगामी 2 अक्टूबर तक चलाने वाले इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य रोजी पुनियानी ने शनिवार को हरी झंडी दिखाकर की।
प्राचार्य पुनियानी ने बताया कि फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत संचालित फ्रीडम रन का उद्देश्य लोगों को मोटापे, सुस्ती, तनाव, भय तथा बीमारियों से दूर रखना है। सरकार कि इच्छा है कि प्रत्येक व्यक्ति एवं छात्र-छात्राएं स्वस्थ रहें। उन्होने बताया कि फ्रीडम रन में
प्रतिभागी अपने दौड़ का रास्ता स्वयं तय कर सकते हैं
और कभी भी दौड़ प्रारंभ कर सकते हैं और रोक सकते हैं। प्रतिभागी किसी भी ऐप या जीपीएस वॉच के माध्यम से तय की गई दूरी का मापन कर सकते हैं। इस तरह प्रतिभागी सामाजिक दूरी का पालन करते हुए स्वयं को स्वस्थ रख सकते हैं।



